Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
हांगकांग में मशहूर दृश्यनीय स्थल
2014-07-21 14:46:32 cri

                                                                हांगकांग ओसियन (समुद्र) पार्क

हांगकांग ओसियन (समुद्र) पार्क हांगकांग में समुद्र के मुख्य विषय पर केंद्रित एक मनोरंजन पार्क है, जो हांगकांग के ह्वांग जू खन में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 8.7 लाख वर्गमीटर है। हांगकांग ओसियन (समुद्र) पार्क की तीनों ओर समुद्र है, जो एशिया का सबसे बड़ा समुद्र पार्क है। पार्क की इमारतें नानलांग पर्वत पर और ह्वांग जू खन घाटी में फैली हुई हैं। दोनों उद्यानों के बीच लम्बाई 1.4 किलोमीटर है और लोग केबल कार के जरिए आ-जा सकते हैं। पर्यटक केबल कार में सफर कर खाड़ी क्षेत्र के समुद्रीय दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। ओसियन (समुद्र) पार्क में समुद्र स्थल, चीगू गांव, ल्यूयेई पार्क, पक्षियों का स्वर्ग, वॉटर पार्क और चिल्डरन पार्क आदि कुल आठ क्षेत्र हैं। वॉटर पार्क एशिया में पहला वॉटर मनोरंजन केंद्र है। पर्वत पर ओसियन (समुद्र) पार्क का मुख्य भाग हैं, जो समुद्र महल, लहर भवन, समुद्र थिएटर और सौ पक्षियों का घर आदि शामिल हैं।

हांगकांग ओसियन (समुद्र) पार्क में लोग न केवल डॉलफिन प्रदर्शन का आनंद उठा सकते हैं, बल्कि अनोखी समुद्री मछलियां और गगनचुंबी टॉवर को भी देख सकते हैं।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040