Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
हांगकांग में मशहूर दृश्यनीय स्थल
2014-07-21 14:46:32 cri

                                                                                  महान थ्येनथेन बुद्ध

महान थ्येनथेन बुद्ध हांगकांग के दायू पर्वत की मूय्वूफडं चोटी पर स्थित है, जो दुनिया में खुले मैदान में बुद्ध की सबसे बड़ी कांस्य मूर्ति है। बुद्ध की प्रतिमा की ऊंचाई 23 मीटर है और कमलासन व केन्द्र को जोड़कर कुल ऊंचाई करीब 34 मीटर है। इसका वजन करीब 250 टन है। बुद्ध के मुख पर करीब 2 किलोग्राम सोना जड़ा हुआ हैं, जो बहुत चमकदार दिखता है। यह मुर्ति चीन के य्वनकांग, लुंगमन व थांग राजवंश की मुर्तियों की तकनीकों के आधार पर बनाई गई है। मूय्वू पर्वत की तलहटी से थ्येनथेन बुद्ध के केन्द्र तक जाने के लिए कुल 260 पत्थरों की सीढ़ियां हैं, जो पेइचिंग के स्वर्ग मंदिर(थ्येनथेन) के व्येन छ्यो की तरह बनाया गया है, इसलिए इस मूर्ति का नाम थ्येनथेन दिया गया है।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040