चीन और रूस ने दो ऊर्जा सहयोग समझौते संपन्न किये
2014-05-21 18:25:46 cri
चीन और रूस ने 21 मई को शांगहाई में रूस के द्वारा चीन को प्राकृतिक गैस की सप्लाई करने के समझौते और गैस की बिक्री और खरीदारी संधि पर हस्ताक्षर किया। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित हुए।
सितंबर 2013 में चीनी तेल और प्राकृतिक गैस समूह कंपनी ने रूसी प्राकृतिक गैसे उद्योग कंपनी के साथ पूर्वी पाईप लाईन से चीन को गैस की सप्लाई का ढांचागत समझौता संपन्न किया था। इस पाईपलाईन से रूस हर साल चीन को 38 अरब क्यूबिक मीटर गैस की सप्लाई करेगा। अनुमान है कि वर्ष 2018 से गैस सप्लाई शुरू होगी।