नाईजीरिया अपहरण कांड की बान की मून ने निंदा की
2014-04-17 09:58:19 cri
नाईजीरिया के बोर्नो राज्य के गर्वनर काशिम शेटिमा ने 16 अप्रैल को यह बताया कि हाल ही में अपहृत 100 से ज़्यादा छात्रों में 14 छात्र अपने घर वापस लौट चुके हैं।
14 अप्रैल की रात को उत्तर-पूर्वी नाईजीरिया के बोर्नो राज्य की एक लड़की स्कूल पर अज्ञात सशस्त्र लोगों ने हमला किया। इसके साथ ही इन सशस्त्र लोगों ने 100 से ज़्यादा छात्रों का अपहरण कर लिया।
फिलहाल नाईजीरिया में सैन्य पक्ष की राहत कार्यवाई चल रही है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस अपहरण घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय मीडिया और पुलिस का मानना है कि इस्लामी उग्रवादी संगठन बोको हरम ने इस घटना को अंजाम दिया है।
उधर संयुक्तराष्ट्र महासचिव बान की मून ने 16 अप्रैल को अपने वक्तव्य में इस घटना की कड़ी निंदा की और इन छात्रों को रिहा करने की अपील की है।
(श्याओयांग)