|
खेल मंत्री वियज गोयल सीआरआई संवाददाता अखिल पाराशर को इन्टरव्यू देते हुए
इसके अलावा उन्होंने बातचीत में टैलेंट सर्च पोर्टल के ज़रिये नई प्रतिभा की खोज की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय एक पोर्टल तैयार कर रहा है जिस पर ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए प्रतिभाशाली बच्चों की जानकारी दी जा सकेगी। गोयल ने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली बच्चों को बाल अवस्था से ही प्रशिक्षण देकर खेलों में आगे लाने की एक महत्वाकांक्षी योजना पर गंभीरता से काम कर रही है।
खेल मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि भारत में केवल क्रिकेट को खेल के रूप में जाना जाता है लेकिन अब अन्य खेलों की तरफ भी रूचि बढ़ने लगी है। फुटबॉल और कबड्डी लीग जैसे प्रतियोगिताओं से इन खेलों के प्रति भी रूझान बढ़ने लगा है। बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। सरकार इन खेलों के विस्तार और विकास के लिये विशेष जोर दे रही है।
गोयल ने कहा कि खेल जगत में चीन और भारत के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश मौजूद है। आने वाले समय में भारत का खेल मंत्रालय चीन के साथ खेल के क्षेत्र में सहयोग करने की सोच सकता है।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |