Wednesday   Apr 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
खेल मंत्री वियज गोयल की अगुवाई में 200 भारतीय युवाओं का प्रतिनिधिमंडल चीन दौरे पर
2017-06-11 14:50:21 cri


इस साल युवा एक्सचेंज 2017 समारोह के तहत भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से 200 भारतीय युवाओं का प्रतिनिधिमंडल चीन के दौरे पर आया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री विजय गोयल कर रहे हैं।

शनिवार को पेइचिंग में स्थित भारतीय दूतावास ने दौरे पर आए इस प्रतिनिधिमंडल के लिए एक स्वागत समारोह की मेजबानी की। इस अवसर पर भारतीय खेल मंत्री विजय गोयल ने युवाओं को संबोधित किया और उन्हें भारत के विकास और विकास में एक बड़ी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत के राजदूत विजय गोखले ने अपने भाषण में भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में लोगों से लोगों के आदान-प्रदान के महत्व पर बल दिया। रिसेप्शन के बाद, खेल मंत्री विजय गोयल ने सीआरआई संवाददाता से खास बातचीत की।

खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के सभ्याचार, अर्थव्यवस्था, परंपरा, संस्कृति और युवा लोगों की सोच के प्रति आपसी समझ मज़बूत करना है। प्रतिनिधिमंडल में आए 200 भारतीय युवा चीन के कई शहरों का भ्रमण कर यहां की कार्यप्रणाली, साहित्य, संस्कृति आदि से रूबरू होंगे।

1  2  3  4  5  
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040