|
![](/images/spacer.gif) |
(GMT+08:00)
2007-10-22 21:43:28
|
![](/images/shim.gif) |
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नव निर्वाचित नेतृत्वकारी समूह के सदस्यों का परिचय
cri
![]( /mmsource/images/2007/10/23/likeqiang.jpg)
श्री ली ख-छ्यांग श्री ली ख छ्यांग वर्ष 1955 के जुलाई में आनह्वई प्रांत के तिंगय्वान क्षेत्र में जन्मे थे।मई 1976 में वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य बने।मार्च 1974 में उन्हों ने सरकारी संस्था में काम करना शुरू किया। उन्हें पेइचिंग विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग से स्नातक की डिग्री मिली। अब वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी कमेटी का सदस्य और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की ल्यांओ निंग प्रांत-कमेटी का सचिव हैं। वर्ष 1978-1982 पेइचिंग विश्वविद्यालय के कानून विभाग में पढ़ते थे और छात्र संघ का जिम्मेदार भी थे । वर्ष 1993-1998 कम्युनिस्ट यूथ लीग के केंद्रीय सचिवालय का प्रथम सचिव और चीनी युवा राजनीतिक कांलेज का प्रधान रहे। वर्ष 1998-1999 हनान प्रांत का उपसचिव और कार्यवाहक गवर्नर रहे। वर्ष 1999-2002 हनान प्रांत का उपसचिव और गवर्नर रहे। वर्ष 2002-2003 हेनान प्रांत का सचिव और गवर्नर रहे। वर्ष 2003-2004 हनान प्रांत का सचिव और प्रांतीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी का अध्यक्ष रहे। वर्ष 2004-2005 ल्याओ निंग प्रांत का सचिव रहे। वर्ष 2005-2007 ल्याओ निंग प्रांत का सचिव और प्रांतीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी का अध्यक्ष रहे।
1 2 3 4 5 6 7 8 9
|
|
|