• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-10-22 21:43:28    
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नव निर्वाचित नेतृत्वकारी समूह के सदस्यों का परिचय

cri

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो की स्थायी कमेटी के  नौ  नव निर्वाचित  सदस्यों का फोटा  है । उन का अलग अलग तौर पर परिचय इधर है:

                                               श्री हू चिन-थाओ
श्री हू चिन थाओ का जन्म वर्ष 1942 की दिसम्बर में हुआ था, आन ह्वी प्रांत की जी शी में रहने वाले हैं । अप्रैल 1964 में वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य बने। जुलाई 1965 में उन्हें सरकारी नौकरी मिली , वे छिंगह्वा विश्वविद्यालय के जल संरक्षण इंजीनियरिंग विभाग से स्नातक हुए। अब वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी का महासचिव,देश का राष्ट्राध्यक्ष ,चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय  कमेटी की फौजी कमेटी के अध्यक्ष और चीन लोक गणराज्य  के केंद्रीय फौजी आयोग का अध्यक्ष हैं।

उन का संक्षिप्त परिचय इस प्रकार है:
वर्ष 1959-1964 छिंगह्वा विश्वविद्यालय के जल संरक्षण इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ते थे । वर्ष 1982-1984 कम्युनिस्ट यूथ लीग के केंद्रीय सचिव कार्यलय के सचिव और राष्ट्रीय युवा संघ का अध्यक्ष रहे। वर्ष 1984-1988 क्वे चओ प्रांत की पार्टी कमेटी  का सचिव और क्वे चओ प्रांत के फौजी इलाके की पार्टी कमेटी का प्रथम सचिव रहे। वर्ष 1988-1992 तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की पार्टी कमेटी का सचिव और तिब्बती फौजी इलाके की पार्टी कमेटी का प्रथम सचिव रहे। वर्ष 1992-1993 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी कमेटी का सदस्य और केंद्रीय सचिवालय का सचिव रहे। वर्ष 1993-1998 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी  के पोलित ब्यूरो की स्थायी कमेटी का सदस्य, केंद्रीय सचिवालय का सचिव और पार्टी की केंद्रीय कमेटी के स्कूल का अध्यक्ष रहे। वर्ष 19998-1999 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के  पोलित ब्यूरो की स्थायी कमेटी का सदस्य, केंद्रीय सचिवालय का सचिव, चीन लोक  गणराज्य का उप राष्ट्राध्यक्ष  तथा पार्टी के केंद्रीय स्कूल का अध्यक्ष रहे। वर्ष 1999-2002 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के  पोलित ब्यूरो की स्थायी कमेटी का सदस्य, केंद्रीय सचिवालय का सचिव, केंद्रीय फौजी आयोग का उपाध्यक्ष, चीन लोक गणराज्य का उप राष्ट्राध्यक्ष, चीन लोक  गणराज्य के केंद्रीय फौजी आयोग का उपाध्यक्ष और   पार्टी के केंद्रीय स्कूल का अध्यक्ष रहे। वर्ष 2002-2003 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी का महासचिव, केंद्रीय फौजी कमेटी का उपाध्यक्ष, चीन लोक  गणराज्य का उप राष्ट्राध्यक्ष, चीन लोक गणराज्य के केंद्रीय फौजी आयोग का उपाध्यक्ष और पार्टी के केंद्रीय स्कूल का अध्यक्ष रहे। वर्ष 2003-2004 पार्टी की केंद्रीय कमेटी का महासचिव, चीन लोक गणराज्य का राष्ट्राध्यक्ष, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की फौजी कमेटी का उपाध्यक्ष और चीन लोक गणराज्य के केंद्रीय फौजी आयोग का उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2005 से आज तक पार्टी की  केंद्रीय कमेटी का महासचिव, चीन लोक गणराज्य का राष्ट्राध्यक्ष, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की फौजी कमेटी का अध्यक्ष और चीन लोक गणराज्य के केंद्रीय फौजी आयोग का अध्यक्ष रहे।

1 2 3 4 5 6 7 8 9