-
भारत में प्रोफेसर नवीन लोहनी के साथ इंटरव्यूचीन में हाल में संपन्न हुए दो सत्रों पर पूरी दुनिया का ध्यान केंद्रित हुआ। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में होने वाली हर गतिविधि पर विभिन्न देशों की नजर बनी रहती है। चीन जिस तरह से विकास कर रहा है, जिस तरह से आधुनिक तकनीक पर जोर दे रहा है, उसकी सराहना हो रही है। इसके साथ ही चीन अपने पड़ोसी देशों, जिनमें भारत भी शामिल है, के साथ रिश्तों को सुधारने की दिशा में काम कर रहा है।
-
एआई से बनाया गया एक वीडियो:भविष्य आ रहा हैचीन के एनपीसी और सीपीपीसीसी के दौरान नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति एक ध्यानाकर्षक शब्द बन गयी है। इस शक्ति से कौन से भविष्य के उद्योग पैदा होंगे?और जनता के आम जीवन पर क्या बदलाव होगा?अब हम एक साथ देखें एआई की नज़र में भविष्य की दुनिया में श्याओमिंग के परिवार का आरामदेह जीवन। भविष्य आ रहा है, और सुखमय जीवन भी इसके साथ आएगा।
-
दो सत्रों से दुनिया को चीन की नीतियों की मिलती है जानकारीः प्रो. बी.आर.दीपकचीन की राजधानी पेइचिंग में इन दिनों दो सत्र जारी हैं। इन सत्रों में चीन के शीर्ष नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। एनपीसी और सीपीपीसीसी नामक इन सत्रों पर पूरी दुनिया की निगाह लगी हुई है। इस दौरान चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता अनिल पांडेय ने जेएनयू में चीनी अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर बी.आर.दीपक के साथ खास बात की।
-
चीन के दो सत्रः जाने माने भारतीय पत्रकार सीताराम मेवाती से इंटरव्यूचीन में इन दिनों महत्वपूर्ण दो सत्र आयोजित हो रहे हैं। एनपीसी और सीपीपीसीसी नाम के इन सत्रों में होने वाली चर्चा व तैयार होने वाली योजनाओं पर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित हो रहा है। दो सत्रों पर हमारी कवरेज और इंटरव्यू लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता अनिल पांडेय ने भारत के जाने-माने पत्रकार और संपादक सीताराम मेवाती के साथ विशेष बातचीत की। पाँच बार चीन का दौरा कर चुके सीताराम को साल 2023 के दो सत्र में हिस्सा लेने का मौका हासिल हुआ। चीन में रहते हुए उन्होंने विभिन्न प्रांतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चीन के गरीबी उन्मूलन अभियान के बारे में विस्तार से जाना।
-
मैं जनता का प्रतिनिधि हूंआज यानी 5 मार्च को चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस का वार्षिक नियमित सत्र पेइचिंग में शुरू हुआ। यह चीनी जनता के राजनीतिक जीवन की एक प्रमुख घटना है। पूरे देश से नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के लगभग 3000 प्रतिनिधि राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करने के लिए पेइचिंग में एकत्र हुए। हम देखते हैं कि एनपीसी के तीन प्रतिनिधि कैसे काम करते हैं, अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं और लोगों की सेवा करने के लिए मतदाताओं की इच्छा को देश की इच्छा में बदलते हैं।
-
चीन के दो सत्रों पर भारतीय प्रोफेसर स्वर्ण सिंह के साथ खास बातचीतचीन में इन दिनों महत्वपूर्ण दो सत्रों का आयोजन हो रहा है। जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। दो सत्रों को चीन का सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी कहा जाता है। जो कि चीन की विकास रणनीति आदि को जानने और समझने की अहम खिड़की माने जाते हैं। इस मौके पर सीएमजी संवाददाता अनिल पांडेय ने बात की दिल्ली स्थित जेएनयू में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रो. स्वर्ण सिंह के साथ। प्रो. सिंह कहते हैं कि इन दो सत्रों के जरिए समूचे विश्व को चीन की अहम नीतियों की दिशा और जानकारी हासिल हो रही है। जाहिर है कि चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, ऐसे में चीन द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है, इसको लेकर हर किसी को जिज्ञासा रहती है।
-
रेगिस्तान से नखलिस्तान तक: चीन का पर्यावरण-परिवर्तनचीन की अर्थव्यवस्था हरित भविष्य के लक्ष्य के साथ एआई-संचालित नवाचार और सतत विकास की ओर बढ़ रही है। डिस्कवरी एशिया पैसिफिक टेलीविज़न नेटवर्क के कंटेंट के उपाध्यक्ष विक्रम चन्ना ने 20 वर्षों से अधिक समय से चीन में वृत्तचित्रों का निर्माण किया है।