jokes
1. एक लड़की की नए ऑफिस में नौकरी लग गई।
मां- बेटी कैसा चल रहा है
तेरा ऑफिस का काम?
लड़की- मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं।
मां- वो कैसे?
लड़की- ऑफिस में जब भी कोई काम
बिगड़ता है तो सब लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं।
2
बंटी- जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं?
पप्पू- क्योंकि जेल में खाने को सिर्फ हवा और लात ही मिलती हैं।
3.
एक लड़की रेलवे स्टेशन पर गई और स्टेशन मास्टर से बोली,
पंजाब मेल कब आएगी?
स्टेशन मास्टर: पांच बजे।
लड़की: लोकल?
स्टेशन मास्टर: नौ बजे।
लड़की: मालगाडी?
स्टेशन मास्टर: एक बजे, पर आपको जाना कहां है?
लड़की: कहीं नहीं, बस पटरी पर सेल्फी लेनी थी।
दोस्तो, आपको हंसगुल्ले कैसे लगे, हमें जरूर बताइएगा। शुक्रिया।
अब समय हो गया है, सवाल-जवाब का। पिछले सप्ताह हमने दो सवाल पूछे थे।
पहला सवाल था- विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया रिपोर्ट में क्या गया है।
सही जवाब है- विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार इटली विश्व का ऐसा दूसरा देश है जिसकी आधी आबादी सौ साल की है और 65 वर्ष की आयु के लोग बहुतायत में है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी उम्रदराज़ महिला मोरोनो भी इटली में है।
दूसरा सवाल— आगामी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अम्पायर क्या करने वाले हैं।
सही जवाब- अम्पायर हेलमेट पहनकर क्रिकेट ग्राउंड में अंपायरिंग करेंगे।
इन सवालों का सही जवाब हमें भेजा है, पश्चिम बंगाल से रविशंकर बसु, देवाशीष गोप, केसिंगा उड़ीसा से सुरेश अग्रवाल और भावनगर गुजरात से विशाल कुमार ने। आप सभी का शुक्रिया।
अब लीजिए सुनिये आज के सवाल।
पहला सवालः एक सर्वे के मुताबिक भारत की 45 साल से अधिक उम्र के लोग क्या करना चाहते हैं।
दूसरा सवालः ब्राजील सहित दक्षिण अमेरिका के देशों में इन दिनों क्या खतरा पैदा हुआ है।
सवाल एक बार फिर सुन लीजिए।
अगर आपको इनका जवाब पता है तो जल्दी हमें ई-मेल कीजिए या खत लिखिए।.....हमारा ईमेल है.. hindi@cri.com.cn, हमारी वेबसाइट का पता है...hindi.cri.cn....... अपने जवाब के साथ, टी-टाइम लिखना न भूलें।
अनिलः टी टाइम में आज के लिए इतना ही, अगले हफ्ते फिर मिलेंगे चाय के वक्त, तब तक के लिए नमस्ते, बाय-बाय, शब्बा खैर, चाय च्यान।









