Tuesday   Apr 8th   2025  
Web  hindi.cri.cn
आर्द्रभूमि के संरक्षण पर संलग्न रोअर्केई वासी
2015-05-08 16:05:33 cri

आज तक रोअर्केई क्षेत्र में आर्द्रभूमि संरक्षण का संघर्ष समाप्त नहीं हुआ। यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। समुद्र सतह से ऊंचे पठार पर स्थित होने के नाते रोअर्केई में काम करने और जीवन बिताने की स्थिति अच्छी नहीं रही। यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए पेशेवर तकनीशियनों का अभाव है। रोअर्केई कांउटी के वन ब्यूरो के उप प्रधान त्सो लिन ने कहा कि रोअर्केई आर्द्रभूमि का संरक्षण करने का भारी महत्व है। देश ने उदार नीतियों को अपनाने के साथ साथ इसमें बड़े स्तर पर धनराशि भी खर्च की है। यह स्थानीय नागरिकों के हितों से मेल खाता है। वर्तमान में रेत-निपटारे कार्य में अधिक सुयोग्य व्यक्तियों को आकर्षित करना बहुत महत्वपूर्ण बात है। कांउटी पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रतिभाओं को आकृष्ट करने के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करेगी, ताकि रोअर्केई आर्द्रभूमि की सुंदरता स्थाई तौर पर बनी रहे।

(श्याओ थांग)


1 2 3 4
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040