अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहे हैं संडे की मस्ती।
अखिल- दोस्तों, एक किसान को विरासत में खूब धन-संपत्ति मिली। वह दिनभर खाली बैठा हुक्का गुड़गुड़ाता और गप्प हांकता रहता। रिश्तेदार और काम करने वाले नौकर-चाकर उसके आलस्य का लाभ उठाते और उसके माल पर हाथ साफ करने में लगे रहते।
एक दिन उसका पुराना मित्र उससे मिलने आया। यह अव्यवस्था देखकर उसे कष्ट हुआ और उसने किसान को समझाने की कोशिश की, किंतु उस पर कोई असर नहीं हुआ। तब उसने किसान मित्र से कहा कि वह उसे एक महात्मा के पास ले जाएगा जो उसे अमीर होने के नुस्खे बताएंगे।
यह सुनकर वह तुरंत अपने मित्र के साथ उन महात्मा के पास जा पहुंचा। महात्मा ने किसान से कहा, 'हर दिन सूर्योदय से पहले एक श्वेत नीलकंठ खलिहान, गोशाला, घुड़साल और घर में चक्कर लगाता है और बहुत जल्दी गायब हो जाता है। उस नीलकंठ के दर्शन तुम्हारे धन-संपत्ति को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।'
अगले दिन किसान खुशी-खुशी सूर्योदय से पहले उठा और नीलकंठ की खोज में पहले अपने खेत गया। वहां उसने देखा कि उसका एक रिश्तेदार अनाज से बोरा भरकर ले जा रहा है। शीघ्र ही वह गोशाला पहुंचा तो देखा कि उसका नौकर दूध की भरी बाल्टी चुराकर अपने घर ले जा रहा है। जब वह घुड़साल गया तो वहां बेहद गंदगी पाई और देखा नौकर सो रहा था। अगले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ।
किसान के रिश्तेदार और नौकर अब सजग होकर अपना काम ईमानदारी और फुर्ती से करने लगे। अब किसान आलस्य मुक्त और स्वस्थ हो गया, लेकिन उसे श्वेत नीलकंठ के दर्शन नहीं हुए। उसने महात्मा से जब यह बात कही तब उन्होंने कहा, 'तुम्हें उसके दर्शन तो हो गए, लेकिन तुम उसे पहचान नहीं पाए। वह श्वेत नीलकंठ 'कर्तव्य' है।' यह सुनकर किसान की आंखें खुल गईं।
लिली- अखिल जी... यह कहानी हमें कर्तव्य का बोध कराती है, साथ में जीवन् मे सजगता बहुत जरूरी है।
अखिल- बिल्कुल सही कहा लिली जी आपने। चलिए दोस्तों, अब जानते हैं वो 10 महत्वपूर्ण बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
क्या आप जानते हैं कि.....
21. जीभ हमारे शरीर की सबसे मजबूत मासपेशी है
22. नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पाँव पहले रखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धडक रहा था
23. पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल के कारण पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है
23. शहद हजारों सालों तक खराब नही होता
24. समुंद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है
25. कुछ कीडे भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते है
26. छींकते वक्त दिल की धडकन 1 मिली सेकेंड के लिए रूक जाती है
27. लगातार 11 दिन से अधिक जागना असंभव है
28. हमारे शरीर में इतना लोहा होता है कि उससे 1 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है
29. बिल गेट्स 1 सेकेंड में करीब 12,000 रूपए कमाते हैं
30. आप को कभी भी ये याद नही रहेगा कि आपका सपना कहां से शुरू हुआ था









