अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहें हैं संडे की मस्ती अखिल और लिली के साथ, अब शुरू करतें मस्ती की पाठशाला।
दोस्तों, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक शख्स कोमा से बाहर निकलते ही बोलने लगा चाईनीज।
दोस्तों, एक शख्स जिसने अपने स्कूल के दिनों में चाईनीज भाषा जरूर पढ़ी थी पर वह कभी भी इस भाषा में फ्लूएंसी नहीं हासिल कर पाया था, जब कोमा से बाहर आया तो फर्राटेदार चाईनीज बोलने लगा। वह शख्स ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है और उसकी मातृ भाषा अंग्रेजी है। एक कार accident ने उसे चीनी भाषा में perfect बना दिया जबकि वह कुछ दिन के लिए अपनी मातृभाषा अंग्रेजी भूल गया।
22 साल के अंग्रेजी भाषी बेन मैक एक भयानक कार एक्सीडेंट के बाद कोमा में चला गया था पर एक हफ्ते बाद जब उसे होश आया तो उसने पाया कि वे सिर्फ चाईनीज भाषा मंदारीन बोल सकता है। बेन बताता है कि, जब उसे होश आया तो उसने अपने बेड के पास एक एशियन नर्स को देखा और चीनी में उससे कहा यहां उसके गले में दर्द हो रही है। उसने नर्स से कागज-पेन मंगाया और उस पर मंदारीन में अपने माता-पिता को प्यार का संदेश लिखा और यह भी लिखा कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएगा।
बेन के नए भाषा कौशल से डॉक्टर और उसका परिवार हैरान है। बेन बताता है कि अब उसे मंदारिन बोलने के लिए सचेत नहीं रहना पड़ता। वे प्राकृतिक रूप से धारा प्रवाह मंदारीन बोल ले रहा है। होश में आने के बाद बेन को फिर से अंग्रेजी बोलने में तीन दिन का समय लगा।
दोस्तों, बेन के भाषा कौशल ने उसके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए हैं। वे अपने होम टाउन में चीनी यात्रियों का नेतृत्व करने के साथ ही मंदारीन में टीवी कार्यक्रम भी होस्ट कर रहा है। मेलबर्न निवासी बेन अब कॉमर्स पढ़ने के लिए शंघाई चला गया है। बेन ने अपनी आगे की पढ़ाई शंघाई विश्वविद्यालय से पूरी करने का निर्णय लिया है।
लिली- अरे वाह... बड़े कमाल की बात बताई आपने अखिल जी। यह तो वाकई चमत्कार है।









