Saturday   may 31th   2025  
Web  hindi.cri.cn
शियान शहर की विशेषता वाली ऐतिहासिक संस्कृति
2013-06-27 20:36:28

सांस्कृतिक विरासत मानव जाति को इतिहास की जानकारी देने का एक द्वार है, जिनमें मानव जाति के जीवन से संघर्ष की कहानी और विकास का पासवर्ड भी शामिल है। प्राचीन समय में चीन के 13 राजवंशों की राजधानी के रूप में शियान शहर के निर्माण का इतिहास 3 हजार वर्ष पुराना है, जिनमें से 1 हजार 1 सौ वर्षों तक ये विभिन्न राजवंशों की राजधानी रही। चीन के इतिहास में शियान शहर का बड़ा प्रभाव है। शियान शहर की सांस्कृतिक विरासत का विषय प्रचुर और प्रकार अधिक है। आज हम आप को शियान शहर की विशेषता वाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मनमोहक शक्ति दिखाएंगे।

शून नाम का संगीत उपकरण प्रागैतिहासिक युग में इस्तेमाल किया जाता था। शान शी प्रांत की राजधानी शियान शहर के बान फो अवशेष में इसे पहली बार निकाला गया था। यह अवशेष 7 हजार वर्ष पहले समृद्घ मातृसत्तात्मक समाज की मानव जाति की सभ्यता दिखाई जाती है। शून नाम के संगीत उपकरण की आवाज़ गहरी, दर्दनाक और अनंत है। प्राचीन समय में लोगों ने शून नाम के संगीत उपकरण की आवाज़ को शरद ऋतु की शुरुआत की आवाज़ माना है। इस आवाज को सुनने के बाद लोगों को ऐसा लगता है कि वे प्रकृतिक वातावरण से संपर्क कर सकते हैं और लोगों को स्वर्ण शरद ऋतु भी महसूस होने लगती है। यह शून नाम के संगीत उपकरण की विशेष आवाज़ की मनमोहक शक्ति है।

अब तक शून नाम के संगीत उपकरण की विशेषता संस्कृति भी लोगों को आकर्षित करती है। चीन के जातीय बैंड में शून नाम के संगीत उपकरण का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। अधिक मशहूर संगीतकार इस संगीत उपकरण के लिए संगीत की रचना करते हैं, जिससे यह प्राचीन संगीत उपकरण आज भी चमक रहा है।

शियान शहर में सबसे प्रसिद्घ किन शि हुआंग समाधि का योद्धा है। यह विश्व का आठवां चमत्कार माना चाता है। शियान शहर के पूर्व क्षेत्र के ली शान पहाड़ के उत्तरी भाग में एक भव्य इमारत बनी हुई है, यह विश्व प्रसिद्घ किन शि हुआंग समाधि के योद्धाओं का संग्रहालय है।

रोज अनेक देशी-विदेशी यात्री किन शि हुआंग समाधि आकर इन योद्धाओं के दर्शन करते हैं। ईसा पूर्व 221 साल किन राजवंश के पहले सम्राट यिंग च्येंग ने चीन में पहले एक एकीकृत बहु जातीय देश की स्थापना की थी, यह एक केंद्रीयकृत प्रणाली देश भी था। उन्होंने अपने लिए एक बड़ी समाधि का निर्माण किया था। किन शि हुआंग समाधि से करीब 1.5 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में एक छोटा सा गांव शी यांग स्थित है। शी यांग गांव के दक्षिणी क्षेत्र में चट्टानों का ढेर था। वर्ष 1974 के मार्च महीने में इस गांव में रहने वाले यांग च्यी फा, यांग फेई यान और अन्य दस से अधिक लोगों ने इस जगह पर कुआं खोदने का काम किया था। काम करते समय उन्होंने 8 टूटे योद्धाओं की मूर्तियों का पता लगाया। इसके बाद राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष विभाग ने संगठित रूप से इस जगह को खोदकर ढूंढ निकाला था, जिससे विश्व को भयानक किन शि हुआंग समाधि के योद्धाओं की मूर्तियों को दुनिया के सामने दिखाया गया है।

किन शि हुआंग समाधि के योद्धाओं का पैमाना बड़ा है और बहुत भव्य है, जिसके सांसकृतिक अवशेष भी शानदार है। योद्धाओं के शरीर लम्बे हैं एक जीवंत योद्धा जैसा है और सही रूप में छिन राजवंश में सेना की स्थिति दिखाई गई है। 2 हजार वर्ष पहले की छिन राजवंश की सेना, हथियार और सैन्य प्रतिष्ठान आदि विषय भी लोगों के सामने दिखाया गया है।

वेनेज़ुएला से आए यात्री एन्टोनियो ने किन शि हुआंग समाधि के योद्धाओं को देखने के बाद कहा कि यह बहुत सुन्दर है, बहुत अच्छा है। इसे देखने के बाद मुझे लगता है मैं प्राचीन समय में वापस चला गया हूं।

वर्तमान में हर वर्ष किन शि हुआंग समाधि के योद्धाओं के संग्रहालय की यात्रा करने वाले देशी-विदेशी यात्रियों की संख्या लगभग 2 लाख है। इसे देखने के बाद बहुत से लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इन सांस्कृतिक अवशेषों में प्राचीन समय में शिल्पकारों की बुद्धिमत्ता और प्रतिभा, छिन राजवंश का विज्ञान, तकनीक और कला की स्थिति दिखाई गई है। देशी-विदेशी यात्रियों में एक ऐसी कहावत है कि जिसने किन शि हुआंग समाधि के योद्धाओं के दर्शन नहीं किये तो उसने चीन की संस्कृति और इतिहास को सही रूप में नहीं देखा।

शियान शहर को एक प्राकृतिक ऐतिहासीक संग्रहालय माना जाता है, क्योंकि जहां की ऐतिहासिक संस्कृति गहरी और सांस्कृतिक अवशेषों की संख्या भी अधिक है। किन शि हुआंग समाधि के योद्धाओं के अलावा यात्रियों के लिए शियान शहर में एक जगह देखना बहुत जरूरी है, वह है शान शी ऐतिहासिक संग्रहालय। इस संग्रहालय में सांसकृतिक अवशेषों की संख्या 3 लाख 70 हजार से भी अधिक है, जिनमें प्राचीन काल में मानव जाति के उपयोग करने वाले पत्थर के पात्र और वर्ष 1840 से पहले चीन के सामाजिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न वस्तुएं शामिल हैं। इस संग्रहालय में राष्ट्रीय खजाने के स्तर के 18 सांस्कृतिक अवशेष हैं, जिनमें 2 कभी भी विदेश में प्रदर्शन नहीं किए गए हैं।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040