Web  hindi.cri.cn
शीआन की सैर
2013-06-27 20:31:05
कुछ लोगो का कहना है कि एक शहर का इतिहास एक जाति का इतिहास होता है। पश्चिमी चीन स्थित शीआन शहर इतिहास में 13 राजवंशों की राजधानी रह चुका हैं। अब तक वह एथेंस, काहिरा और रोम समेत दुनिया के चार प्राचीन सांस्कृतिक राजधानियों में एक माना जाता हैं। प्राचीन समय में, शीआन इटली के अन्वेषक मार्को पोलो के विवरण में प्रसिद्ध प्राचीन रेशम मार्ग का प्रारम्भिक स्थान था। अब सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिवेश को छोड दिया जाए तो यह प्राचीन शहर नयी जीवनी शक्ति से भरा हुआ हैं। आज के इस कार्यक्रम में हम आपको इस परंपरागत सांस्कृतिक शहर की आधुनिक मनोहरता का अनुभव करेंगे।

शीआन का पर्यटन संसाधन पर्याप्त है। 2000 सालों से पहले स्थापित छिन राजवंश समेत 13 राजवंशों ने शीआन को अपनी राजधानी बनायी। पुराने इतिहास और पर्याप्त सांस्कृतिक अवशेषों से शीआन को प्राकृतिक ऐतिहासिक संग्रहालय माना जाता है। शीआन स्थित शानशी प्रांत में सुरक्षित महत्वपूर्ण अवशेषों की संख्या 600 से अधिक है, जो कि शीआन शहर से दसेक किलोमीटर की दूरी पर स्थित छिन राजवंश के सम्राट के टेराकोटा, सिपाही अश्व मूर्ति सेना को विश्व का आठवां करिश्मा माना जाता है, जो सबसे पहले दुनिया के अवशेष नाम-सूचि में शामिल होने वाला चीनी अवशेष है।

पर्यटन उद्योग शीआन शहर का स्तंभ उद्योग है। पर्यटक शहर होने के नाते शीआन में यातायात की सुविधा संपूर्ण हैं। चीन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में शीआन मैट्रो परिवहन की स्थापना वाला प्रथम शहर है। इसके अलावा शीआन में टैक्सियों की संख्या 10 हजार से अधिक है।

हाल के वर्षों में, शीआन का पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, विशेषकर एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से शीआन से पेइचिंग, वूहान, क्वांगच्यु और शांगहाई तक की दूरी का समय कम हो गया है। पेइचिंग से शीआन पहुंचने में सिर्फ 4 घंटे लगते हैं। आकड़ों के अनुसार 2012 में करीब 10 लाख विदेशी सैलानी शीआन आये थे। शीआन उत्तर-पश्चिमी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन ऐजेंसी की कर्मचारी मू यानशी ने कहा:

क्योंकि मैं एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर काम करती हूं, इसलिये मुझे मालूम है कि विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न देशों से पर्यटक शीआन की सैर करने आते हैं।

शीआन में पर्याप्त ऐतिहासिक अवशेष धरोहर हैं। हाल के वर्षों में शीआन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवशेषों की आधुनिक मूल्य खोजने पर विचार विमर्श कर रहा है, जिनमें से सूय्वानमन प्राचीन सांस्कृतिक सड़क एक अच्छा उदाहरण है। शीआन की यात्रा करने वाले पर्यटकों को यह मालूम है कि छिन राजवंश के सम्राट की टेराकोटा, सिपाही अश्व मूर्ति सेना और शानशी ऐतिहासिक संग्रहालय के अलावा सूय्वानमन प्राचीन सांस्कृतिक सड़क महत्वपूर्ण है।

सबसे मशहूर सूय्वानमन प्राचीन सांस्कृतिक सड़क शीआन के पेइलिन क्षेत्र में स्थित है। सड़क के प्रवेश द्वार पर एक प्राचीन महराब बना हुआ है, और सड़क के दोनों किनारों पर निर्मित प्राचीन इमारत खड़ी है।

सूय्वानमन प्राचीन सांस्कृतिक सड़क का इ

तिहास लम्बा है। गत शताब्दी के 90 दशक में शीआन शहर में इस सड़क को मिंग और छिंग राजवंश के निर्माण शैली के अनुसार व्यापारिक सड़क बनायी गयी। अभी सूय्वानमन सड़क में सुलेख और चित्र इकट्ठे हुए हैं। यहां पर्यटक चीनी प्राचीन संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं और प्राचीन रचनाओं का आनंद भी ले सकते हैं। सड़क में राइट सेट बेचने वाले दुकान उपलब्ध हैं। इसके अलावा कढ़ाई, जाड़, रेशम और बढिया चीनी मिट्टी के बर्तन भी इस सड़क में उपलब्ध है। इन दुकानों के मालिक शीआन के रहने वाले है या चांगशी, आनह्वी प्रांत से आये हुए हैं। वे मेहनत से काम करते हैं और जीवन बिताते हैं। सुलेख और चित्र बेचने वाली एक दुकान के मालकिन ने कहा:

यह सड़क ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वातावरण से रंगा हुआ हैं। सब सांस्कृतिक उद्योग से संबंधित है।

सूत्रों के अनुसार सूय्वानमन प्राचीन सांस्कृतिक सड़क विशेष व्यापारिक सड़क की एक झलक है। इधर के वर्षों में शीआन शहर ने विशेष व्यापारिक सड़कों के विकास को भारी महत्व दिया है और डिजाइन, नीतिगत समर्थन और धनराशी आदि क्षेत्रों में विशेष व्यापारिक सड़कों के विकास को बढ़ाया है। अभी शीआन शहर में विभिन्न तरह की विशेष व्यापारिक सड़कों की संख्या 40 से अधिक है।

ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण के साथ-साथ शीआन ने परंपरागत संस्कृति को नागरिकों के जीवन से जोड़ने पर ध्यान दिया है। थांग राजवंश के अवशेष छांगआन चारदीवारी पार्क 1300 सालों से पहले थांग राजवंश स्थापित 3.7 लम्बी चारदीवारी के संरक्षण के लिये शीआन शहर ने 50 करोड य्वान की पूंजी लगायी और प्राचीन चारदीवारी को संरक्षित रूप से प्रदर्शन किया। साथ ही 4 लाख 40 हजार वर्गमीटर वनस्पति उद्यान का निर्माण किया गया, जिससे क्षेत्रीय परिस्थितिकी बड़ी हद तक सुधरा है। उद्यान में बाल मनोविनोद का खुला स्थान, फिटनेस मनोरंजन क्षेत्र, आराम क्षेत्र और संगीत क्षेत्र की स्थापना की गयी है ताकि लोगो को सुविधा दी जा सके। शीआन शहर के रहने वाले 80 वर्षीय चांग ने कहा:

उद्यान में विभिन्न तरह के फिटनेस उपकरण मौजूद हैं। मैं यहां प्रतिदिन व्यायाम करने आता हूं।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040