Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ली खो छांग बने चीन के नये प्रधानमंत्री
2013-03-15 17:19:14

पूर्णाधिवेशन में ली खो छांग और शि चिंन पिंग के साथ हाथ मिलाते हुए

12वीं एनपीसी के पहले सम्मेलन का पांचवां पूर्णाधिवेशन 15 मार्च को जन वृहद भवन में आयोजित हुआ। और ली खो छांग चीन के नये प्रधान मंत्री बने।

आज के पूर्णाधिवेशन में 2986 प्रतिनिधियों में 2957 उपस्थित हुए, और 29 लोग अनुपस्थित रहे। फिर भी प्रतिनिधियों की संख्या कानूनी संख्या के अनुकूल है।

पूर्णाधिवेशन में चीन के प्रधानमंत्री, केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्यों के उम्मीदवारों के नामांकन से जुड़े चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग के पत्रों की घोषणा की गयी।

मतदान द्वारा ली खो छांग को चीन लोक गणराज्य के प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया गया। फ़ान छांग लुङ, शू छी ल्यांग केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष बने। छांग वान छ्वान, फ़ान फ़ेन ह्वेइ, च्यांग यांग, चाओ खो शी, च्यांग यो श्या, वू शेन ली, मा श्याओ थ्येन, वेई फ़ोन हो केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य बने।

चो छांग सर्वोच्च जन न्यायालय के प्रधान बने, और छाओ चेन मिंग सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट के प्रधान बने।

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग ने पहले राष्ट्राध्याक्ष आदेश पर हस्ताक्षर किया। पूर्णाधिवेशन के फैसले के अनुसार ली खो छांग को चीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040