Web  hindi.cri.cn
चाँद केक खाना
2012-09-20 19:00:22
मध्य शरद ऋतु महोत्सव में चीनी लोगों में मून केक यानी चाँद केक खाने की परंपरा हैं। एक कहावत के अनुसार चीनी पंचांग में 15 अगस्त को पूरे चाँद का दिन होता है और लोग इस दिन चाँद केक खाते हैं। सबसे पहले चाँद केक चन्द्र की देवी के सामने पूजा करने के लिए एक बलि दी जाती है। बाद में शरद ऋतु महोत्सव में लोग पूर्णचंद देखने के समय चाँद केक खाते हैं, जिसका अर्थ है कि परिवार का पुनर्मिलन होगा।

चीन में चाँद केक के अन्दर कई तरह की वस्तुएं भरी जाती हैं और कई तरह के मून केक बनाए जाते हैं। चीन में कई जगह के मून केक बहुत मशहूर हैं जैसे पेइचिंग चाँद केक, क्वांग चो चाँद केक, थाईवान चाँद केक, हांगकांग चाँद केक। स्वाद के अनुसार भी कई तरह के मून केक होते हैं जैसे मीठा चाँद केक, नमकीन चाँद केक और मसालेदार चाँद केक। चाँद केक की भराई रेड बीन्स पेस्ट यानी लाल सेम पेस्ट, गुलाब, क्रिस्टल चीनी और तिल आदि हैं।

सबसे पहले हर परिवार में चाँद केक बनाए गए थे। बाद में इसे व्यावसायिक तौर पर बनाने का प्रचलन बढ़ गया। चाँद केक बनाने की प्रक्रिया विकसित होती जा रही है। चाँद केक का सुंदर पैटर्न दिखता है। बाद में चाँद केक दोस्तों और संबंधियों को दिया जाने वाला उपहार बन गया। सामाजिक विकास के साथ साथ अधिकांश चाँद केक उपहार बन गया है। ऐसा कहा जा सकता है कि अब इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिये ही नहीं होता बल्कि मित्रों संबंधियों में बांटने और सामाजिक दायरा बढ़ाने के लिये भी होने लगा है।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040