Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
प्रथम विश्व बौद्ध धर्म मंच
2012-04-24 16:31:32

चीन में बौद्ध धर्म व्यापक रूप से अपनी जगह बनाए हुए है। वर्ष 2004 में चीन की मुख्य भूमि, थाईवान व हांगकांग के 8 प्रख्यात भिक्षुओं ने चीन में विश्व बौद्ध धर्म मंच की स्थापना का आह्वान किया था, जिस पर कोरिया गणराज्य, जापान, थाईलैंड आदि 40 देशों के बौद्ध जगतों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया की। चीन सरकार भी इस ऐतिहासिक मेले के आयोजन में बौद्ध जगत का पूरा समर्थन करती है।

13 से 16 अप्रैल 2006 तक चीनी बौद्ध संघ और चीनी धार्मिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम विश्व बौद्ध धर्म मंच चीन के चच्यांग प्रांत के हांग चो शहर और चो शान शहर में आयोजित हुआ, जिसमें 37 देशों व क्षेत्रों के 1000 से अधिक प्रख्यात भिक्षुओं, प्रसिद्ध बौद्ध विद्वानों व वरिष्ठ व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। यह नए चीन की स्थापना के बाद 50 सालों में चीन द्वारा पहली बार बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय धार्मिक सम्मेलन का आयोजन है।

चीन सरकार ने प्रथम विश्व बौद्ध मंच पर व्यापक ध्यान देते हुए उसका पूरा समर्थन किया, वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भी इस ओर आकर्षित हुआ।

प्रथम बौद्ध मंच का विषय है सामंजस्यपूर्ण दुनिया, दिल से शुरू करें। इसमें 80 चीनी व विदेशी प्रतिनिधियों ने भाषण दिया।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040