Web  hindi.cri.cn
ब्रिक्स देशों में ब्राजील का परिचय
2012-03-26 19:04:12

ब्राजील दक्षिणी अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में स्थित है, जिसके पूर्व में अटलांटिक महासागर है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में सबसे बड़ा आर्थिक देश है।

ब्राजील की प्राकृतिक स्थिति अद्वितीय है। देश के उत्तर में अमेज़न नदी दुनिया में सबसे बड़ा नदी माना जाता है। पृथ्वी के फेफड़े के नाम से विश्वप्रसिद्ध अमेज़न उष्णकटिबंधीय वर्षा जंगल का कुल क्षेत्रफल 75 लाख वर्ग किलोमीटर है, जिसका अधिकांश भाग ब्राजील में स्थित है।

ब्राजील में खनन संसाधन प्रचुर मात्रा में है, जहां लौह अयस्क का भंडार 33 अरब 30 करोड़ टन है। लौह अयस्क का भंडार, उत्पादन व निर्यात विश्व में पहले स्थान पर है। देश में तेल व प्राकृतिक गैस का भंडार काफी ज़्यादा है और यूरेनियम, बॉक्साइट व मैंगनीज का भंडार दुनिया के तीसरे स्थान पर रहा है।

ब्राजील में कृषि विकसित है। दुनिया में कॉफी के उत्पादन व निर्यात का सबसे बड़े देश के रूप में उसे कॉफी राज्य माना जाता है। इसके अतिरिक्त ब्राजील विश्व में सबसे बड़ा सुक्रोज का उत्पादक व निर्यातक, दूसरा बड़ा सोयाबीन का उत्पादक व निर्यातक और तीसरा बड़ा मकई का उत्पादक देश भी है।

संपूर्ण औद्योगिक व्यवस्था होने के साथ ब्राजील में उद्योग का आधार मजबूत है। स्टील, मोटर वाहन, जहाज निर्माण, तेल, रसायन, बिजली और जूते निर्माण आदि उद्योग दुनिया में प्रसिद्ध हैं। नाभिकीय विद्युत, दूर संचार, विमान निर्माण, इन्फोर्मेशन और फ्यूल इथेनॉल आदि क्षेत्र विश्व की प्रथम पंक्ति में प्रवेश हो गए हैं।

ब्राजील का विकास ब्रिक्स देशों, यहां तक कि सारी दुनिया के आर्थिक पुनरुत्थान पर अहम प्रभाव पड़ता है। 2009 में वित्तीय संकट के प्रभाव से ब्राजील में आर्थिक विकास धीमा हुआ, लेकिन 2010 में ब्राजील की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पिछले 24 वर्षों में एक नया रिकॉर्ड है और दुनिया में 7वां बड़ा आर्थिक शक्ति बन गया है।

ब्राजील चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने वाला एक विकासशील देश भी है। अब चीन ब्राजील का सबसे बड़ा पूंजी व व्यापार देश बन गया है और ब्राजील का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य देश व दूसरा बड़ा आयात का स्रोत देश भी है।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040