Web  hindi.cri.cn
चीन और भारत मैत्री बढ़ाएंगे, आर्थिक-व्यापारिक सहयोग भी बढ़ेगाः सलमान खुर्शीद
2013-05-13 19:32:00

 

9 से 10 मई तक भारतीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने चीन की दो दिवसीय औपचारिक यात्रा की। पेइचिंग से रवाना होने से पहले चाइना रेडियो इन्टरनेशनल की हिन्दी सेवा के संवाददाता ने उनके साथ विशेष साक्षात्कार किया। इस दौरान खुर्शीद ने कहा कि चीन और भारत के बीच परम्परागत मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं और एक दूसरे के सहयोगी भी। चीन और भारत को साथ मिलकर समान विकास करना चाहिए।

10 मई की रात को चीन स्थित भारतीय दूतावास में"भारतीय संध्या"समारोह आयोजित किया गया, इस मौके पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सीआरआई की हिन्दी सेवा के संवाददाता अनिल पांडेय के साथ विशेष साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि चीन-भारत संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं, अगर दोनों पक्ष एक साथ मिलकर समान कोशिश करेंगे, तो विश्व पर दूरगामी और अहम प्रभाव पड़ेगा।

हाल के वर्षों में चीन और भारत के बीच आर्थिक और व्यापारिक आवाजाही दिन ब दिन मजबूत हो रही है। खुर्शीद ने आशा जताई कि दोनों देश इसी क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ाएंगे, ताकि समान विकास साकार हो सके। उन्होंने भारत में पूंजी निवेश के लिए चीनी उद्योगों का स्वागत किया और ज्यादा से ज्यादा भारतीय कारोबारों के अधिक से अधिक मौके हासिल करने के लिए चीन आने की आशा भी जताई।

साक्षात्कार में खुर्शीद ने कहा कि चीन और भारत ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इससे विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के विकास और सहयोग के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई जा रही है।

चीन में भारत के लिए एक मात्र रेडियो सेवा के रूप में चाईना रेडियो इन्टरनेशनल चीन-भारत मैत्री को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान कर रहा है। भारतीय विदेश मंत्री ने सीआरआई का आभार जताते हुए आगे भी इसी तरह काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040