Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
मुंबई में चंदा जुटाने के लिए प्रदर्शनी आयोजित
2011-10-19 09:44:53

भारत में ऑबरोय होटल और मुंबई स्थित विभिन्न देशों के वाणिज्य दूतावासों ने हाल ही में संयुक्त रूप से मेल्टिंग पॉट नाम से चंदा जुटाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें चीनी वाणिज्य दूतावास ने भी हिस्सा लिया।

इसका उद्देश्य विभिन्न देशों की संस्कृति व व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से मुंबई में महिलाओं व बच्चों के अधिकारों की रक्षा संबंधी कल्याण संस्थाओं के लिए चंदा जुटाना है। इस कार्यक्रम में एक हज़ार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

चीनी वाणिज्य दूतावास के सभी कर्मचारियों ने इस मौके पर चीनी चाय संस्कृति व पर्यटन प्रचार संबंधित वीडियो प्रदर्शित किया, साथ ही उपस्थित लोगों को चीनी व्यंजन, शराब और ग्रीन चाय भेंट की।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040