Tuesday   Aug 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत स्थित चीनी दूतावास ने चीनी जन मुक्ति सेना की स्थापना की 84 वीं वर्षगांठ का जश्न आयोजित किया
2011-08-26 10:55:32

भारत स्थित चीनी दूतावास ने 27 जुलाई की रात को नई दिल्ली में चीनी जन मुक्ति सेना की स्थापना की 84 वीं वर्षगांठ का जश्न आयोजित किया।

भारत स्थित चीनी राजदूत श्री जांग येन ने जश्न में कहा कि इधर के वर्षों में चीन और भारत की सेनाओं के बीच सहयोग में बड़ी प्रगति हुई है। दोंनों देशों ने वार्षिक सुरक्षा बातचीत व्यवस्था की स्थापना की थी, भारतीय सेना के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने चीन की सफल यात्रा की थी और दोनों देशों ने दो बार संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया था। चीन और भारत की सेनाओं के बीच आवाजाही और सहयोग का सकारात्मक और स्वस्थ विकास हो रहा है।

भारत के रक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री और उप रक्षा प्रमुख ने इस जश्न में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आवाजाही और सहयोग घनिष्ठ हो रहा है, और इस ने चीन-भारत मैत्री और एशिया में शांति व स्थिरता के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई है।(देव)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040