Saturday   Jul 19th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारतीय युवक विनोद का चीन से प्रेम
2013-10-23 11:09:27

वर्ष 2005 की 27 अप्रैल की रात को 9 बजकर 39 मिनट पर भारतीय युवक विनोद सुरक्षित रूप से क्वांगचो के बाईयुन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, इसके साथ ही चीन में उनका जीवन शुरू हुआ। विनोद को वो दिन आज भी अच्छी तरह से याद है। चीन में जीनव बिताने और काम करने की चर्चा करते हुए विनोद का विचार है कि यह भाग्य की बात है।

क्वांगचो आने के बाद विनोद ने अपने व्यवसाय के लिए पूरी कोशिश शुरू की। रोज सुबह 9 बजे काम शुरू होने से शाम 5 बजे तक काम चलता है। हालांकि यह बहुत कठिन है, लेकिन उन्हें खुशी होती है। काम के अलावा विनोद अनेक चीनी लोगों को मित्र बनाते हैं। उन्होंने क्वांगचो की एक सोशल वेबसाइट पर कई मित्र बनाए हैं। वह अक्सर इन्टरनेट पर उन मित्रों के साथ बातचीत करते हैं। इस बात की चर्चा करते हुए विनोद इस पर गर्व करते हैं, क्योंकि यह उनकी कोशिशों का परिणाम है।

<< 1 2 3 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040