Wednesday   Jul 16th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सुन्दर और सशक्त नेपाली बहनों की कहानी
2013-09-23 14:14:21

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक इलाका है जिसका नाम है तमिल, यहां पर विदेशी यात्री सबसे अधिक मात्रा में आते हैं। इस क्षेत्र में कई दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल, बार, बैंक और कसीनो हैं। राजधानी काठमांडू का तमिल क्षेत्र पारंपरिक देश नेपाल के सबसे आधुनिक और व्यस्त दृश्य दिखाता है। पर्यटकों के नजर में यहां यात्रियों का गोल्ड हस्तांतरण स्टेशन है। चीनी यात्रियों की संख्या और उनकी क्रय शक्ति निरंतर बढ़ने के साथ साथ अधिकाधिक व्यापारियों ने चीनी भाषा सीखना शुरू किया। तमिल क्षेत्र के रास्ते पर हर जगह नेपाली व्यापारी अच्छी चीनी भाषा बोलकर यात्रियों को नमस्कार कहकर सौदा कर रहे हैं। अनेक नेपाली लोग अपने आप चीनी भाषा सीख रहे हैं, जिनमें दो सुन्दर नेपाली बहनें भी शामिल है।

"नमस्कार। आप सुन्दर हैं, आप कहां से आई हैं?क्या आप यह चित्र खरीदना चाहते हैं?यह सस्ता है। कृपया यह लीजिए।"इस लड़की का नाम है ली फांग फांग। वह एक 15 साल की लड़की है। उसकी 13 साल की छोटी बहन का नाम है ली छुन ह्वा। वे दोनों अच्छी चीनी बोल सकती हैं। वे तमिल क्षेत्र के रास्ते पर यात्रियों के हाथ पर महंदी लगाती हैं। मेहंदी नेपाल की एक परंपरागत कला है जिसमें मेहंदी को हाथ पर लगाया जाता है। नेपाली महिलाएं अक्सर मेहंदी से हाथों पर सुन्दर चित्र बनाती हैं। इन बहनों के सुन्दर चीनी नाम एक वर्ष पहले मेहंदी लगाते समय एक चीनी यात्री ने रखा था।

ली फांग फांग ने कहा कि मेरी मां घर की देखभाल करती है और उसके पास काम नहीं है। खराब स्वास्थ्य के कारण मेरे पिताजी रोज बिस्तर पर पड़े रहते हैं। वे काम नहीं कर सकते। इसलिए हम अपने आप ट्यूशन कर पैसे कमाती हैं। चीन में हमारे जैसे बच्चों को अपने माता-पिता और दादी की देखभाल करना पड़ता है। लेकिन हम बाहर ट्यूशन पढ़ाते हैं और पैसे कमाते हैं। इन पैसों से मैं अपने छोटे भाई बहनों के लिये दूध खरीदती हूं और घर की दूसरी चीजें भी खरीदती हूं।

पिताजी के बीमार होने के बाद इन दोनों लड़कियों ने परिवार के लिए बाहर काम करना शुरू किया। तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी मां से मेहंदी लगाना सीखा था और शिक्षा के बाद तमिल क्षेत्र के रास्ते पर पैसा कमाना शुरू कर दिया।

ली फांग फांग ने कहा कि कुछ समय वे हर महीने कुछ सौ चीनी युआन कमाती है। उन्हें उस समय खुशी मिलती है जब उनके द्वारा कमाए गए पैसे उनके माता-पिता, छोटी बहन और छोटे भाई को मिलते हैं। ली फांग फांग ने कहा कि उसने जो कपड़ा पहना हुआ है उसे वो पिछले 5 वर्षो से पहन रही है। उसने कहा कि वह कभी नया कपड़ा खरीदना नहीं चाहती है, क्योंकि वह अपनी, छोटी बहन और छोटे भाई को पढ़ाने के लिये पैसे कमाती है।

ली फांग फांग ने कहा कि तमिल क्षेत्र में चीनी लोगों की संख्या सबसे अधिक है। पहले उसे सिर्फ अंग्रेज़ी लिखना आता था इसलिये उसका काम बहुत खराब था लेकिन एक वर्ष पहले उसने अपनी बहन के साथ चीनी भाषा सीखना शुरु किया। उनके पास चीनी भाषा कक्षा में जाने के पैसे नहीं हैं, इसलिए चीनी यात्रियों से चीनी भाषा सीखती हैं और एक एक वाक्य सीखती हैं। लेकिन वे दोनों कुशाग्र बुद्धि वाली लड़कियां हैं। एक वर्ष बाद वे चीनी यात्रियों के साथ आसानी से संपर्क कर सकती हैं। ली फांग फांग ने कहा कि इस समय अगर तमिल क्षेत्र में उन्हें चीनी नहीं आती तो वो यहां काम नहीं कर सकती थीं। अगर चीनी नहीं आती है तो वे पैसा नहीं कमा सकती हैं। इसलिए वहां हर नेपाली व्यक्ति पूरी कोशिश से चीनी भाषा सीख रहा है। चीनी बोलने के बाद उनका व्यापार दिन प्रति दिन अच्छा हो रहा है।

ली फांग फांग ने कहा कि अब नेपाल में चीनी यात्रियों की संख्या बहुत है। मुझे चीन पसन्द है, क्योंकि चीनी लोग अच्छे होते हैं। इसलिए मैं पूरी कोशिश से चीनी भाषा सीखती हूं। मुझे खुशी है कि चीनी बोलने के बाद मैं कई चीनी लोगों की मदद कर सकती हूं जैसे उन्हें रास्ता बताती हूं और होटल की स्थिति बताती हूं। चीनी आने की वजह से अनेक चीनी यात्रियों को हम भी बहुत पसंद आते हैं।

ली फांग फांग ने कहा कि चीनी यात्री बहुत अच्छे होते हैं। कई लोग उन दोनों की कहानी सुनने के बाद उन्हें अधिक टिप देते हैं। कुछ लोग उनके लिए कुछ खाद्य-पदार्थ भी देते हैं। ये चीनी यात्री नेपाल में सुन्दर दृश्य देखने के साथ साथ अपना प्यार भी नेपाल के लोगों को देते हैं। जिससे इन नेपाली लड़कियों के दिल में चीन की कुछ सुन्दर छवि बनी है।

ली फांग फांग ने कहा कि मुझे याद है कि जब मैं तमिल क्षेत्र पहली बार पहुंची थी तब चीनी लोगों के रेस्टोरेंट और होटल देखकर मुझे लगा कि मैं सपना देख रही हूं, क्योंकि ये बहुत सुन्दर है। इसलिए मेरे दिमाग में चीन की एक सुंदर और साफ छवि बनी है।

ली फांग फांग कई चीनी गीत गा सकती है। उसे चीनी स्टार फान पिंग पिंग और जैकी छेन बहुत पसन्द है। वो चाहती है कि बड़ी होने के बाद वो अपनी बहन के साथ चीन की यात्रा करे। उसने कहा कि उसके दिमाग में चीन एक सपने की तरह है। इसलिए वो चाहती है कि अब अच्छी तरह चीनी सीख जाए। भविष्य में और अधिक पैसे कमाने के बाद चीन के विश्वविद्यालय में शिक्षा पाना उसकी अभिलाषा है। वो चाहती है कि पेइचिंग, शांगहाई, नानचिंग और क्वांग चो की यात्रा की जाए। यह इन दो लड़कियों की समान आशा है।

(वनिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040