Web  hindi.cri.cn
मकाऊ की दुनिया
2013-06-28 16:38:37

मैं पिछले साल जून के महीने में घुमने के लिए मकाऊ गया। मुझे मकाऊ की दुनिया चकाचौंध करने देने वाली लगी। चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित यह जगह एक देश- दो व्यवस्थाओं का नमूना हैं। चीन में हांगकांग इसका दूसरा उदाहरण हैं। विशेष क्षेत्र होने के कारण इसे सुविधाएं भरपूर मिलती हैं और बाकी देश के कानून भी इस पर लागू नहीं होते। जाहिर हैं, कि यह इसकी टूरिज्म इंडस्ट्ररी के शानदार तरीके से फलने-फूलने की बड़ी वजह हैं।

मकाऊ एक ऐतिहासिक शहर है और सैकड़ो सालों से चीन से जाने वाले सिल्क के लिए एक प्रमुख व्यापारिक केन्द्र रहा हैं, लेकिन आज का मकाऊ एक जगमगाता और चकाचौंध करने वाला शहर हैं। सब तरफ वैभव बिखरा पडा है। मकाऊ की प्रसिद्धि की एक बडी वजह वहां के कैसिनो और यहां की गैम्बलिंग की दुनिया है। मकाऊ को गैम्बलिंग का मक्का कहा जाता है। यहां कैसिनो इतनी ज्यादा तादाद में है कि यहां की गिनती अमेरिका में लास वेगास के बाद होने लगी है। यहां की रातों के नजारे अलग ही होते हैं। यहां दिन व रात में आसमान का रंग बेशक बदल जाए, माहौल की रंगीनियत चौंबीसों घंटे एक सरीखी रहती हैं।

इस शहर का क्षेत्रफल करीब 28 वर्ग किलोमीटर है। इसकी आबादी 469,800 हैं, जो कि 95% चीनी है, और बाकी पुर्तगाली या अन्य लोग हैं। यहां के वैभव ने एक से बढ़कर एक रिज़ॉर्ट व बाजार खडे कर लिए हैं। किसी समय पुर्तगाल का उपनिवेश होने की वजह से मकाऊ में चीन के साथ-साथ यूरोपीय शैली भी भरपूर झलकती है। वहीं मकाऊ टावॅर एडवेंचर का गढ़ हैं।

मकाऊ का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ताइपा द्धीप पर है। यह द्धीप मकाऊ के फेरी टर्मिनल से 15 मिनट के सफर पर स्थित है। सैलानियों के लिए एक बडा आकर्षण होने की वजह से मकाऊ के लिए दुनिया भर से उड़ाने हैं।

यह शहर खाने के शौकिनों के लिए स्वर्ग है। यहां अद्वितीय मकाऊ शैली पुर्तगाली व्यंजनों, परंपरागत केनटोनीज भोजन, इटली, फ्रांस, ब्राजील, भारत, जापान, कोरिया के स्वादिष्ट व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला मौजूद है, जो हर कोई अपने पसंदीदा खाना खा सकता हैं। इसके अलावा, मकाऊ का प्रसिद्ध दीम-सम (dim-sum) व्यंजन को नही भूलना चाहिए।

मकाउ, समृद्धि और शांति, फैशन और इतिहास, पूर्वी और पश्चिमी संस्कृतियों के साथ एक प्रसिद्ध गंतव्य स्थान, जो एक यात्रा करने के योग्य है और यहां ठहरने वालो के लिए नये प्राण भर देता है।

मुझे मकाऊ घुमने में बहुत मज़ा आया।

(अखिल पाराशर)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040