थू मन नदी ची लिन प्रांत के थू मन शहर से होकर गुजरती है। यह नदी कई देशों की सीमाओं से होकर गुजरती है जैसे-चीन, रूस, उत्तर कोरिया, कोरिया गणराज्य और मंगोलिया। चीन सरकार ने चीलिन प्रांत के हुन छुन शहर में थूमन नदी क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिसाल क्षेत्र के रूप में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
ची लिन प्रांत चीन के उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह प्रांत रूस और उत्तर कोरिया के साथ स्थल सीमा से जुड़ा हुआ है तो जापान और कोरिया के साथ समुद्री सीमा से जुडा हुआ है। इस प्रांत का कुल क्षेत्रफल 187,400 वर्ग किलोमीटर है तथा यहां की कुल जनसंख्या 27.49मिलियन है। इस प्रांत में प्राकृतिक संपदा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जोकि न केवल औद्यौगिक विकास में मुख्य भूमिका निभाती है बल्कि यहां के कृषि उत्पाद में भी भरपूर सहयोग करती है।
चीनी राज्य परिषद ने जब पुराने औद्यौगिक क्षेत्रों के पुनर्निमार्ण की प्रक्रिया शुरू किया तो चिन लिन प्रांत इस मौके का फायदा उठाकर उत्तर-पूर्वी चीन में मुख्य औद्यौगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित हो गया। वर्ष 1992 में जब चीन, रूस, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और मंगोलिया ने संयुक्त रूप से थू मन चियांग अंतरराष्ट्रीय औद्यौगिक सहयोग विकास क्षेत्र की स्थापना की तब से लेकर इस क्षेत्र में सभी देशों ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है। वर्ष 2009 में चीनी राज्य परिषद ने थू मन चियांग औद्यौगिक क्षेत्र में छांगछुन-चिलीन-थूमन चियांग के औद्यौगिक विकास का प्रस्ताव पारित किया। पिछले तीन सालों में इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया गया है।