Web  hindi.cri.cn
च्यो शान द्वीप समूह चीन का पहला द्वीप समूह है जो विशेष महासागर आर्थिक क्षेत्र है
2011-12-08 19:04:47

च च्यांग प्रांत का च्यो शान द्वीप समूह दक्षिण-पूर्वी चीन के समुद्रतटीय क्षेत्र व यांगत्सी नदी के दक्षिण की ओर समुद्र में स्थित है। यहां शांगहाई, हांगचो व निंगपो आदि बड़े व मध्य शहर समूह यांगत्सी नदी डेलटा के निकट हैं। यह जगह चीन का एक एकमात्र द्वीप समूह की तरह शहर बनने वाला क्षेत्रीय प्रशासनिक क्षेत्र है। यहां समुद्री संसाधन प्रचुर हैं और यह चीन का महत्वपूर्ण जहाज़ निर्माण का आधार भी है।

च्यो शान की यांग फान कंपनी के जहाज़ निर्माण कारखाने में काम करने वाले मज़दूर ने कहा कि इस कन्टेनर ज़हाज की भार क्षमता 9 सौ कन्टेनर है और यह दो मालवाहक ज़हाजों पर 57 हजार टन माल ढो सकता है। इस कन्टेनर ज़हाज का मालिक जर्मन है और ये दो मालवाहक ज़हाज एक कनाडा के मालिक के लिए निर्मित किए गए हैं और अन्य का मालिक चीनी है।

च्यो शान यांगत्सी नदी के घाटी क्षेत्र व यांगत्सी नदी डेलटे के खुलेपन का समुद्री द्वार व रास्ता है। यहां की प्राकृतिक बंदरगाह चीन में कुछेक बेहतर बंदरगाहों में से एक है, जिसकी क्षेत्र व संसाधन की श्रेष्ठता भी उल्लेखनीय है। च्यो शान में जहाज़ निर्माण उद्योग इस क्षेत्र का स्तंभ उद्योग बन गया है। वर्ष 2010 जहाज निर्माण उद्योग की कुल उत्पादन रकम 54 अरब 90 करोड़ य्वान तक जा पहुंची है।

बंदरगाह पर निर्माण उद्योग के तेज विकास के साथ-साथ विश्व के चार सबसे बड़ों मत्स्य अड्डों में से एक च्यो शान का समुद्री संसाधन भी प्रचुर है। हर साल समुद्री उत्पादन की मात्रा 12 लाख टन रहती है। च च्यांग प्रांत का शिंगयन समूह स्थानीय एक मशहूर समुद्री मछली उद्योग के जलीय उत्पादों का प्रसंस्करण उपक्रम है।

इस उपक्रम के उप जनरल मैनेजर वू वेई फिंग ने कहा कि हमारी कंपनी में एक प्रोडक्शन लाइन एक घंटे में एक टन उत्पादन करती है। इस के अनुसार 10 घंटों में 10 टन उत्पादन होता है। और यह एक आधुनिक प्रोडक्शन लाइन भी है। यहां अनेक सफेद कपड़े पहने मजदूर उत्पादन कर रहे हैं। मछली से बनने वाली गोली हमारा प्रमुख उत्पादन है।

इस साल 30 जून को चीनी राज्य परिषद ने औपचारीक रूप से च च्यांग के चो शान द्वीप समूह के नए क्षेत्र की स्थापना की पुष्टि की, जिससे यह चीन के समुद्री अर्थतंत्र के प्रमुख मुद्दे वाला पहला राष्ट्रीय नया क्षेत्र बन गया है।

चो शान के तिंग हाई क्षेत्र उत्तर-पूर्वी च च्यांग प्रांत के पूर्वी सागर क्षेत्र में स्थित है। यह चो शान के समुद्री इंजीनियरिंग उपकरण उद्योग का महत्वपूर्ण अड्डा है। तिंग हाई क्षेत्र के अर्थतंत्र व सूचनाकरण ब्यूरो के प्रमुख अर्थशास्त्री यांग वेन युए ने कहा कि चो शान द्वीप समूह के नए क्षेत्र की स्थापना से यहां के विकास को नया मौका मिलेगा।

श्री यांग वेन युए ने कहा कि राज्य परिषद ने चो शान द्वीप समूह के नए क्षेत्र की स्थापना की पुष्टि की। समुद्री अर्थतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में समुद्री इंजीनियरिंग उपकरण उद्योग का विकास चो शान के नए क्षेत्र के निर्माण के साथ-साथ आगे बढाया जाएगा। इस दौरान बेहतर नीतिगत मौका भी मिलेगा।

वर्तमान में चो शान शहर नए क्षेत्र के विकास की परियोजना बना रहा है। आरंभिक परियोजना के अनुसार एक प्रमुख क्षेत्र, तीन केंद्रीय इलाके व कुछ द्वीपों के विकास की स्थिति बनाई जाएगी।

इस के बारे में च च्यांग प्रांत की विकास व सुधार कमेटी के अध्यक्ष शा वन च्वंग ने कहा कि हमने एक प्रमुख क्षेत्र, तीन केंद्रीय इलाकों व कुछ द्वीपों के विकास की स्थिति पेश की। एक प्रमुख क्षेत्र का मतलब है समुद्री पुल से जुड़ने वाला चो शान द्वीप, यह चो शान द्वीप समूह के नए क्षेत्र के विकास के केंद्रीय व प्रमुख क्षेत्र के साथ-साथ अर्थतंत्र व शहर का केंद्र भी है। तीन केंद्रीय इलाकों का मतलब है मध्य द्वीप स्थित उत्पादन उद्योग का केंद्रीय क्षेत्र, उत्तर द्वीप के गहरे पानी वाले बंदरगाह का केंद्रीय क्षेत्र और पूर्वी द्वीप का पर्यटन केंद्रीय क्षेत्र। इस के अलावा कुछ अन्य द्वीप भी हैं।

श्री शा वन च्वंग के अनुसार मध्य द्वीप स्थित उत्पादन उद्योग के केंद्रीय क्षेत्र में मुख्य तौर पर जहाजों का निर्माण व मरम्मत, समुद्री इंजीनियरिंग उपकरण का तिज़ारती माल का निर्माण, और समुद्री जैव आदि उद्योगों का विकास किया जाएगा। उत्तरी द्वीप के गहरे पानी वाले बंदरगाह के केंद्रीय क्षेत्र में मुख्य तौर पर चीन के तिज़ारती माल का संग्रहण, परिवहन, परिगमन व लेन-देन के केंद्र का निर्माण किया जाएग, ताकि तिज़ारती माल के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के तेज विकास की मांग पूरी की जा सके और कदम-ब-कदम चीन के तिज़ारती माल के मुक्त व्यापार उद्यान की स्थापना की जा सके। पूर्वी द्वीप के पर्यटन केंद्रीय क्षेत्र में मुख्य तौर पर समुद्र व द्वीप पर्यटन उद्योग का विकास किया जाएगा।

आर्थिक निर्माण को तेजी से आगे बढाने व समुद्री संसाधन का विकास करने के साथ-साथ समुद्र का संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। च च्यांग प्रांत के समुद्री अर्थतंत्र दफ्तर के उपाध्यक्ष चांग शान खुन ने कहा कि च च्यांग प्रांत समुद्री पारिस्थितिकी के संरक्षण के निर्माण पर ध्यान देता है।

उन्होंने कहा कि इस के लिए नियम बनाने की जरूरत है। वर्तमान में हमारे देश में समुद्री पारिस्थितिकी के संरक्षण का कानून है। हमारे प्रांत में संबंधित नियम भी हैं। लेकिन हमने देखा कि कानून का पालन करने की शक्ति व प्रणाली को सुधारने की जरूरत है। भविष्य में इस पर और ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

चीन के प्रमुख द्वीप समूह के नए क्षेत्र के रूप में चो शान द्वीप समूह के नए क्षेत्र के निर्माण को राष्ट्रीय 12वीं पंच वर्षीय योजना में शामिल किया गया है। केंद्रीय सरकार व च च्यांग प्रांत वित्त व कर-वसूली आदि पहलुओं में इस का समर्थन करेंगे।

च च्यांग प्रांत के समुद्री अर्थतंत्र दफ्तर के उपाध्यक्ष चांग शान खुन ने कहा कि इन नीतियों में खुलापन, वित्त व कर-वसूली, जमीन व समुद्र का उपयोग तथा पूंजी निवेश आदि क्षेत्र शामिल हैं। वित्त व कर-वसूली नीति, विशेष पूंजी के समर्थन व परियोजना को देने वाले पैसे के अलावा हमारे प्रांत में 3 अरब य्वान वाले समुद्री विशेष पूंजी व एक अरब य्वान के समुद्री उद्योग कोष की योजना भी है। इस के अलावा उपक्रमों के कर को कम करने में कुछ नियम भी बनाए गए हैं।

अच्छे क्षेत्र व संसाधन की श्रेष्ठता के आधार पर चो शान द्वीप समूह के नए क्षेत्र के निर्माण से बंदरगाह के लोजिस्टिक्स, जहाज निर्माण उद्योग, साफ ऊर्जा के विकास आदि केंद्रीय स्पर्द्धा शक्ति वाले समुद्री उद्योग में चीन का विकास आगे बढाया जाएगा, समुद्र में ऊर्जा, समुद्री खनिज, जहाज उद्योग, समुद्री इंजीनियरिंग उपकरण उद्योग की शक्ति को मजबूत किया जाएगा, जिससे च च्यांग प्रांत यहां तक कि पूर्वी चीन के आर्थिक विकास के तरीके में बदलाव ला कर सुंदर भविष्य को साकार किया जा सके।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040