Web  hindi.cri.cn
चीनी अबेकस विश्व अभौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की सूची के लिए चुना गया
2013-11-01 16:12:04

यूनेस्को ने 31 अक्तूबर को वर्ष 2013 विश्व अभौतिक सांस्कृतिक धरोहर-सूची के लिए चुने गए विषयों एवं वस्तुओं के नाम घोषित किए। इनमें चीन का अबेकस शामिल है।

अबेकस चीन के प्राचीन काल में किया गया एक महान आविष्कार है। अपने 1800 लम्बे इतिहास में उसने गणना करने के अपने निराले तरीके से गणना के क्षेत्र में असाधारण योगदान किया है। इसके कारण उसे विश्व में सब से पुराना कंप्यूटर माना गया है।

2013 विश्व अभौतिक सांस्कृतिक धरोहर-सूची के लिए यूनेस्को के सदस्य देशों ने 31 आवेदन-पत्र दिए हैं। गौर हो कि आगामी 2 से 7 दिसम्बर तक यूनेस्को की अभौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए अंतरसरकारी समिति अजेर्बेजान की राजधानी बाकु में अपनी 8वीं बैठक बुलाएगी। बैठक में 2013 विश्व अभौतिक सांस्कृतिक धरोहर-सूची के लिए चुने गए विषयों एवं वस्तुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक की समाप्ति पर इस सूची में औपचारिक रूप से शामिल की जाने वाली वस्तुओं के नाम घोषित किए जाएंगे।


1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040