Web  hindi.cri.cn
वाशिंगटन में हुई गोलीबारी की घटना
2013-10-04 18:51:18

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में राजधानी भवन के बाहर गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कई लोग घालय हुए और कार चला रही एक संदिग्ध महिला को मार गिराया गया।

मीडिया में आयी खबरों में कहा गया कि काले रंग की कार में बैठी महिला के साथ एक बच्चा था। महिला ने अवरोधक को पार करने की कोशिश की। इसके बाद वह कैपिटल हिल की तरफ बढ़ने लगी जहां तेज रफ्तार से उसका पीछा कर रही पुलिस ने कार पर गोलियां चलायीं, जिससे महिला की मौत हो गयी।

इस घटना में खुफिया सेवा के एक अधिकारी समेत दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए। वॉशिंगटन की पुलिस प्रमुख कैथी लेनियर ने इस बात की पुष्टि की कि कार से एक बच्चे को निकाल लिया गया और वह अच्छी हालत में है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि घटना का आतंकवादियों से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने इसे एक अलग घटना बताया।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040