Tuesday   Aug 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
केन्या में मॉल पर हमला, 39 मारे गये
2013-09-22 18:36:46

केन्या की राजधानी नैरोबी के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बंदूकधारियों के हमले में 39 लोगों की मौत हो गई है। रेड़ क्रॉस की रिपोर्ट के अनुसार 50 लोग घायल हो गए है।

केन्याई प्रेसीडेंसी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि वेस्टगेट शॉपिंग मॉल पर हमले में शामिल एक गनमैन को गिरफ्तार किया जाने के बाद गोली लगने की वज़ह से शीघ्र ही उसकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने शॉपिंग मॉल के आसपास पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए बख्तरबंद वाहनों के साथ सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सभी बंदूकधारियों को मॉल में एक क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया है।

केन्या स्थित चीनी दूतावास के अनुसार, अब तक किसी भी चीनी नागरिक के मारे जाने की कोई ख़बर नही आयी है।

इस अपराध की ज़िम्मेदारी अल कायदा से जुड़ा सोमाली इस्लामी गुट "अल-शबाब" ने ली है।

(अखिल)


<< 1 2 3 4 5 6 7 8 9 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040