Tuesday   Aug 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
स्वदेश लौटा ल्याओनिंग जहाज़
2013-09-21 17:00:43

चीन का पहला विमान वाहक ल्याओनिंग जहाज़ 21 सितंबर को परीक्षण कार्य पूरा कर स्वदेश लौटा।

इस बार परीक्षण के दौरान ल्याओनिंग जहाज़ पर विभिन्न विमानों ने तकरीबन सौ बार उड़ान भरने जैसे कई कठोर परीक्षण किए। जटिल मौसम में भी कम समय में लगातार उड़ान भरने और लैंडिग प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। विभिन्न विमानों व संबंधित कार्यों को एक साथ करने का प्रबंधन स्पष्ट हो गया। फ्लाइट डेक की भी सुचारु प्रक्रिया की पूरी जांच की गई।

ल्याओनिंग जहाज़ के जलावतरण के बाद इस बार का परीक्षण समय और यात्रा की अवधि बहुत लंबी रही। जहाज़ पर सभी कर्मचारियों ने मिल-जुलकर कठिनाइयों का सामना किया।

(दिनेश)


<< 1 2 3 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040