Web  hindi.cri.cn
चीनी बौद्ध संघ की 60वीं वर्षगांठ
2013-08-26 18:51:54

चीनी बौद्ध संघ की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के लिये विशेष मिलन समारोह 26 अगस्त को राजधानी पेईचिंग में आयोजित हुआ। बौद्ध संघ के अध्यक्ष आचार्य छ्वान ईंग ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों में चीनी बौद्ध संघ ने चीन में बौद्ध धर्म के सभी अनुयायियों की महान एकजुता के लिये काम किया है, जो चीन के बौद्ध धर्म के इतिहास में एक भव्य काल है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि बौद्ध समुदाय के लोगों के वैध अधिकारों की रक्षा से संबंधित कानून को और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है।

वहीं मिलन समारोह में उपस्थित चीनी उप-प्रधानमंत्री ल्यू यानतोंग ने प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों में चीनी बौद्ध संघ ने देश की एकजुटता के लिये बड़ा योगदान दिया है।

गौरतलब है कि बौद्ध धर्म का भारत से चीन में प्रवेश का इतिहास 2000 वर्षों से भी अधिक पुराना है। जिस दौरान बौद्ध धर्म धीरे-धीरे चीनी परंपरागत सांस्कृति के साथ मिल-जुलकर चीनी परंपरागत सांस्कृति का एक महत्वपूर्ण भाग बन चुका है। सन् 1953 में चीनी बौद्ध संघ पेईचिंग में औपचारिक रूप से स्थापित हुआ है।

(रमेश)


1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040