Web  hindi.cri.cn
जहाज़ दुर्घटना से फिलिपींस में 28 की मौत
2013-08-17 17:39:31

17 अगस्त को मध्य फिलिपींस के सेबू प्रांत में हुई पानी के जहाज़ की दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है, इस दुर्घटना में 215 लोग लापता हैं और 629 लोगों को बचाया गया है। ये जानकारी फिलिपींस के एक कोस्टगार्ड अधिकारी ने दी।

सुबह आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार अभी भी लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है। पानी का एक यात्री जहाज़ एम वी सेंट थॉमस अक्वीयानास और मालवाहक जहाज़ सुल्पिसीयो एक्सप्रेस 7 तालीसे शहर के पास लाविस लेजे तट से कुछ ही दूरी पर रात नौ बजे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

राष्ट्रीय आपदा नियंत्रक प्रबंधक परिषद ने बताया कि यात्री जहाज़ जो दक्षिणी क्षेत्र के बुतुआन शहर से सेबू की तरफ़ जा रहा था दुर्घटना के फौरन बाद ही वो डूब गया। वहीं दूसरी तरफ़ मालवाहक जहाज़ के 38 कर्मचारी दल के सदस्य सुरक्षित हैं। ये मालवाहक जहाज़ दावाओ शहर जा रहा था।

इस दुर्घटना में हुए घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है वहीं मृतकों को सेबू बंदरगाह पर लाया गया है जहां पर उनकी पहचान की जाएगी।

(पंकज)


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040