Web  hindi.cri.cn
गर्मी में बर्फबारी हुई, क्या है ये अजब-गजब बात?
2013-08-15 17:25:55

13 अगस्त को दोपहर बाद उत्तर-पश्चिम चीन के शिंच्यांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश में स्थित राजमार्ग न. 217 के तुखु मार्ग के थ्येलिमैथी सुरंग के आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 

 

इस समय चीन के कई क्षेत्रों में बहुत गर्मी पड़ रही है। शांगहाई का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जो इतिहास में नया रिकॉर्ड है। च्चांग प्रांत में 60 वर्षों में इस बार सबसे गर्म मौसम रहा। हूपेइ, क्युच्यु और चांगशी प्रांतों में भी भारी गर्मी के कारण सूखे जैसी हालत बनी हुई है, यहां तक कि क्युच्यु प्रांत में 20 लाख लोगों के सामने पेयजल के अभाव की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन 13 अगस्त को दोपहर बाद उत्तर-पश्चिम चीन के शिंच्यांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश में स्थित राजमार्ग न. 217 के तुखु मार्ग के थ्येलिमैथी सुरंग के आसपास के क्षेत्रों में अचानक बर्फ गिरना शुरू हो गई।

बताया जाता है कि तुखु मार्ग से थ्यानशान पर्वत पार किया जाता है, जो शिंच्यांग प्रांत के दक्षिणी और उत्तरी भाग से संपर्क करने का महत्वपूर्ण मार्ग है, इसकी औसत ऊंचाई समुद्रतल से 3500 मीटर है।

एक नेटीज़न ने अपने सोशल नेटवर्क में लिखा है कि जब बर्फ गिर रही थी, उस समय वह उस क्षेत्र के राजमार्ग पर गाड़ी चला रहा था। पहले बारिश हुई थी,थोड़ी ढेर के बाद बारिश बर्फ़ के साथ ज़मीन पर गिरना शुरू हो चुकी थी। जब थ्येलिमैथी सुरंग के प्रवेशमार्ग पर पहुंचा, आसमान से भारी बर्फबारी हो रही थी, जिससे वहां हर जगह सिर्फ बर्फ़ ही बर्फ नज़र आ रही थी। अगस्त में ही बर्फ से ढंकी ज़मीन का अद्भुत दृश्य, मानो एक चित्र की रचना जैसी लग रही थी।

(रमेश)


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040