Web  hindi.cri.cn
चीनी नौ सेना का अस्पताल-जहाज़ पाकिस्तान में
2013-07-29 18:18:25

सामंजस्य मिशन-2013 का चीनी नौसेना शांति अस्पताल जहाज़ स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवा देने के लिए पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची पहुंच गया है।

कराची में एक सप्ताह भर के समय में अस्पताल जहाज़ के मेडिकल स्टाफ स्थानीय लोगों की मेडिकल सेवा के लिए स्थानीय सैन्य अस्पताल जाएंगे। चीनी सेना के डाक्टर पाकिस्तानी पक्ष को सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। पाक सेना, पाकिस्तान स्थित चीनी राजनयिक कर्मियों और स्थानीय उच्च विधालय के छात्रों ने अस्पताल जहाज़ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

गौरतलब है कि शांति अस्पताल जहाज़ अपनी तीसरी विदेश यात्रा के साथ जून महीने की शुरूआत में पूर्वी चीन के चोशान से रवाना हुआ था। इस बार की विदेश यात्रा में यह एशिया के 8 देशों और अदन की खाडी का दौरा करेगा। पाकिस्तान पहुंचने से पहले, जहाज़ अदन की खाडी के देशों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के कार्यों को पुरा कर चुका है। पाकिस्तान यात्रा के बाद, अस्पताल जहाज़ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए भारत समेत कई देशों का दौरा भी करेगा।

(अखिल)


1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040