Web  hindi.cri.cn
उ.कोरिया में युद्ध-विराम की 60वीं सालगिरह पर भव्य परेड
2013-07-28 17:20:35

उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्यांगन्यांग में कोरिया युद्ध-विराम की 60वीं सालगिरह पर भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया।

स्थानीय समयानुसार 27 जुलाई की सुबह 10 बजे परेड शुरू हुआ। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च राजनेता किम जोंग-उन और सत्तासीन पार्टी एवं सेना के वरिष्ठ नेता इस परेड के लिए आयोजित एक समारोह में उपस्थित थे। उत्तर कोरिया की यात्रा कर रहे चीनी सरकारी शिष्टमंडल और चीनी सेना के पुराने स्वयंसेवक सैनिकों के प्रतिनिधि-मंडल के सभी सदस्यों ने निमंत्रण पर उनके साथ परेड देखा।

उत्तर कोरियाई जन सेना के राजनीतिक ब्यूरो के महानिदेशक चोए रोंग-हाए ने समारोह में अपने बधाई संदेश में कहा कि उत्तर कोरिया को जल्द ही आर्थिक तौर पर शक्तिशाली सभ्यता वाले देश के रूप में बनाना उत्तर कोरियाई जनता का वर्तमान सब से प्रमुख कार्य है। आर्थिक एवं सांस्कृतिक निर्माण और जनजीवन के स्तर की उन्नति भी प्राथमिक मुद्दा है। इसलिए शांतिपूर्ण वातावरण बेहद महत्वपूर्ण है। देश के तमाम सैन्य अफसरों, सैनिकों और आम लोगों को राष्ट्रीय रक्षा की क्षमता को मजबूत करना चाहिए।

ध्यान रहे कि उत्तर कोरियाई जन सेना के 10 हजार से अधिक सैनिकों ने इस भव्य परेड में हिस्सा लिया।


1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040