Web  hindi.cri.cn
क्वी यांग अंतर्राष्ट्रीय पारिस्थितिक सभ्यता मंच का उद्घाटन
2013-07-20 18:57:33

क्वी यांग अंतर्राष्ट्रीय पारिस्थितिक सभ्यता मंच 20 जुलाई को दक्षिण पश्चिम चीन के क्वी चुओ प्रांत की राजधानी क्वी यांग  में  उद्घाटित हुआ 

अपने बधाई-पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि पारिस्थितिक पर्यावरण का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन का निपटारा और ऊर्जा संसाधनों की सुरक्षा विश्व के सामने मौजूद चुनौतियां हैं। चीन अपने अनिवार्य अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य निभाते हुए विभिन्न देशों के साथ पारिस्थितिक सभ्यता के क्षेत्र में व्यापक आदान-प्रदान और सहयोग करेगा तथा पारिस्थितिक तौर पर पृथ्वी को अधिक सुन्दर बनाने की कोशिश करेगा।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के स्थाई सदस्य, चीनी उप प्रधानमंत्री च्यांग काओ ली ने उद्घाटन समारोह में शी चिन फिंग का बधाई पत्र पढ़कर सुनाया और भाषण भी दिया।

इस बधाई पत्र में यह भी कहा गया है कि चीन प्रकृति का सम्मान करने, प्रकृति के अनुरूप होने और प्रकृति का रक्षा करने का विचार रखते हुए संसाधनों की किफायत और पर्यावरण के संरक्षण की आधारभूत राष्ट्रीय नीति के अनुसार हरित विकास, चक्रीय विकास और निम्न कार्बन वाले विकास को आगे बढाएगा, ताकि पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को आर्थिक निर्माण, राजनीतिक निर्माण, सांस्कृतिक निर्माण और सामाजिक निर्माण से जोड़ा जा सके।

क्वी यांग अंतर्राष्ट्रीय पारिस्थितिक सभ्यता मंच चीन में पारिस्थितिक सभ्यता को मुख्य विषय बनाने वाला राष्ट्रीय मंच हैं। वर्तमान सम्मेलन का प्रमुख मुद्दा है पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण। 4 हजार से अधिक देशी-विदेशी मेहमान इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040