Web  hindi.cri.cn
"चीन स्वप्न और थांगखा स्वप्न"शीर्षक प्रदर्शनी पेइचिंग में आयोजित
2013-07-15 19:05:43

पिछले कुछ वर्षों में विशेष संग्रह-कलाकृति के रूप में थांगखा चित्र छिंगहाई-तिब्बत पठार उतरकर विश्व भर में फैल गया, जिसके बाद ये वैश्वक कलाकृतियों के बाज़ार में उतरकर सभी के दिलों में बस गया है। 14 जुलाई को पेईचिंग स्थित तिब्बती भवन में"चीन स्वप्न, थांगखा स्वप्न"शीर्षक थांगखा चित्र प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसमें प्रदर्शित थांगखा चित्रों का देशी विदेशी थांगखा-प्रेमियों ने स्वागत किया।

मौजूदा प्रदर्शनी में 70 से अधिक थांगखा चित्र प्रदर्शित किये गए हैं, जिनमें रंगीन थांगखा, लाल थांगखा और काला थांगखा जैसी चित्रकला शामिल हैं। इन थांगखाओं में"भगवान बुद्ध शाक्यमुनी की जीवन कहानी"नामक थांगखा चित्र सबसे आकर्षित है, जिसकी लम्बाई 9 मीटर है और इसे बनाने में 3 साल लगे थे।

मौजूदा प्रदर्शनी पहली बार दर्शकों के सामने आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में बहुत ज्यादा विदेशी लोग इसके सामने विस्तृत रूप से देखते हैं। ऑस्ट्रेलिया से आए थांगखा प्रेमी जॉन बर्न्डगेस्ट ने कहा कि उन्हें थांगखा चित्र बहुत पसंद है। मेलबोर्न शहर में उन्होंने इस प्रकार की कलात्मत वस्तु को देखा था। थांगखा चित्र के विषय तिब्बती जाति के इतिहास, राजनीतिक, संस्कृति और जीवन से जुड़े हुए हैं। थांगखा के माध्यम से वे तिब्बती जाति के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040