Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
बीमार पडे मंडेला के परिवार में विवाद
2013-07-03 19:04:56

जहां दक्षिण अफ़्रीकी जनता का मंडेला को शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ हैं, वहीं मंडेला के परिवार में मकबरे के मुद्दे पर चल रहा विवाद कहीं अधिक बढ़ गया हैं। 2 जुलाई को मंडेला की पत्नि व बेटियों समेत 16 परिजनों ने मंडेला के पहले पोते मांड्ला पर आरोप लगाया हैं। अब पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है।

दक्षिण अफ़्रीका की सत्ताधारी पार्टी अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस ने गत 2 जुलाई को गंभीर बिमारी से ग्रस्त पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अच्छे स्वास्थ्य के लिये पूजा की।

2 जुलाई को अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस ने जोहानेसबर्ग स्थित अपनी पार्टी के मुख्यालय के बाहर बीमार चल रहे मंडेला के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दिए जाने की गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों समर्थक हिस्सा ले रहे थे। अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने भाषण में मंडेला को शुभकामनाएं दीं। उनके अनुसार दक्षिण अफ़्रीका की जनता को मंडेला के दिखाए गये रास्तों पर चलने की ज़रूरत हैं।

जहां दक्षिण अफ़्रीकी जनता का मंडेला को शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ हैं, वहीं मंडेला के परिवार में मकबरे के मुद्दे पर चल रहा विवाद कहीं अधिक बढ़ गया हैं। 2 जुलाई को मंडेला की पत्नि व बेटियों समेत 16 परिजनों ने मंडेला के पहले पोते मांड्ला पर आरोप लगाया हैं। अब पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है।

2 जुलाई तक मंडेला को अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर रखे हुए 25 दिन बीत गये हैं। 1 जुलाई को दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मंडेला की हालत अभी भी नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है।(लिली)


<< 1 2 3 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040