Web  hindi.cri.cn
यूएन महाससचिव ने चीनी शांति स्थापन केंद्र का निरिक्षण किया
2013-06-19 17:46:55

चीन की यात्रा कर रहे संयुक्तराष्ट्र महासचिव बान की मून ने 19 जून को पेइचिंग में चीनी रक्षा मंत्रालय के अधीन शांति स्थापन केंद्र का निरीक्षण दौरा किया, चीनी शांति-स्थापना अफसरों और सैनिकों से बातचीत की और उनका प्रशिक्षण देखा।

यह बान की मून का चीनी शांति-स्थापना केंद्र का पहला दौरा है। उन्होंने चीनी शांति-स्थापना कर्मचारियों के साहस की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि अंतरराष्ट्रीय शांति की रक्षा के लिए चीन ज्यादा बड़ा योगदान करेगा।

बान की मून ने चीनी शांति-स्थापना केंद्र में फील्ड एम्बुलेंस कक्ष, रडार पहचान कक्ष और ट्रेनिंग सेंटर समेत संपूर्ण संस्थापनों को देखा और सक्रिय आकलन किया।

चीनी शांति-स्थापन केंद्र की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में चीन ने संयुक्तराष्ट्र संघ में कांगो (किंशासा), लाइबेरिया, लेबनान और सूडान जैसे देशों में अपना शांति-स्थापन दल भेजा था, जो संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों में शांति-स्थापना कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

(श्याओ थांग)


1 2 3 4 5 6 7 8
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040