Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी एक्सपो शुरू
2013-05-22 14:23:07

16 वां पेइचिंग अंतराष्ट्रीय उच्च तकनीक एक्सपो 21 मई को पेइचिंग में शुरू हुआ,जिसमें 25 देशों के विदेशी राजदूत व विज्ञान अधिकारी,11 अंतर्राष्ट्रीय संगठन व 50 से अधिक विदेशी प्रतिनिधमंडल हिस्सा ले रहे हैं।

चीनी विज्ञान मंत्री वान कॉग ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में चीनी विज्ञान व प्रौद्योगिकी का बहुत तेजी से विकास हो रहा है। वहीं चीन की आर्थिक शक्ति, तकनीकी शक्ति व व्यापक प्रतिस्पर्धा भी एक नए स्तर पर पहुंची।

वान कॉग ने कहा कि हमें सक्रिय रूप से अपना अंतर्राष्ट्रीय दायित्व पूरा करना चाहिये। हम संबंधित देशों के साथ आम चुनौतियों के सामधान,जलवायु परिवर्तन,प्रमुख रोग,खाद्य सुरक्षा,ऊर्जा व संसाधन सुरक्षा व अन्य वैश्विक मुद्दों में विज्ञान व प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही चीन अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सहयोग व आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में भी अहम प्रयास करने के लिये तैयार है।

अंजली


<< 1 2 3 4 5 6 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040