Web  hindi.cri.cn
चीन का जहाज़ी बेड़ा कोच्चि पहुंचा
2012-05-09 18:54:02

 

चीन का "शांति मिशन-जंङ ह" नामक जहाज़ी बेड़ा 9 मई की सुबह भारत के कोच्चि पोर्ट पहुंचा और भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस बेड़े की यह दूसरी भारत यात्रा और चीनी नौसेना के जहाजों की पांचवीं यात्रा है।

बताया जाता है कि भारत की यात्रा के दौरान चीनी नौसेना के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल ल्याओ शी निंग आदि दक्षिण भारत के नौसेना कमान के नेताओं से मुलाकात करेंगे और भारतीय नौसेना के स्वागत समारोह में भाग लेंगे। चीन की ओर अधिकारियों व प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधि भारतीय अधिकारियों व प्रशिक्षुओं के साथ फुटबॉल व वॉलीबॉल खेलेंगे और भारतीय नौसेना अकादमी व समुद्री संग्रहालय का दौरा भी करेंगे।

कोच्चि भारत के दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित है। चीनी महान नाविक जंङ ह ने अपनी सात समुद्री यात्राओं के दौरान छह बार इस स्थान का दौरा किया था।

1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040