Web  hindi.cri.cn
लियांग च्येन यिंग हांगकांग का चौथा प्रमुख प्रशासक बना
2012-03-25 19:22:51

 

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के नए प्रमुख प्रशासक के चुनाव का परिणाम 25 मार्च को घोषित किया गया। 57 वर्षीय लियांग च्येन यिंग 689 मत प्राप्त कर चौथे प्रमुख प्रशासक चुने गए।

मतदान उसी दिन सुबह 9 से 11 बजे तक चला । प्रमुख प्रशासक चुनाव कमेटी के 1132 सदस्यों ने गुप्त मतदान किया। इस बार के चुनाव में तीन उम्मीदवार हैं ल्यांग च्येन यिंग, ह चुन रेन व थांग यिंग न्यान। दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन कमेटी के इस साल के प्रमुख प्रशासक चुनाव के प्रभारी अध्यक्ष ने घोषणा की कि लियांग च्येन यिंग को 689 मत मिले। इसलिए वह चौथा प्रमुख प्रशासक बना है।

चीन लोक गणराज्य के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के बुनियादी कानून के अनुसार स्थानीय चुनाव व सलाह-मशविरे से प्रमुख प्रशासक का चुनाव किया जाता है। चीन सरकार प्रमुख प्रशासक की नियुक्ति करती है। चौथे प्रमुख प्रशासक का कार्यकाल इस साल के 1 जुलाई से शुरू होकर वर्ष 2017 के 30 जून को समाप्त होगा।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040