Web  hindi.cri.cn
वर्तमान में चीन में रहने वाले भारतीयों की संख्या कितनी है
2013-07-31 10:31:24
इधर के कुछ सालों में चीन भारत संबंधों के तेज विकास के साथ साथ दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही भी तेजी से बढ रही है ।वर्ष 2012 में 6 लाख से ज्यादा भारतीयों ने चीन की यात्रा की। वहीं स्थायी रूप से रहने वाले भारतीयों की संख्या 30 से 40 हज़ार के बीच बतायी जाती है। अकेले राजधानी बीजिंग में ही 2 से 3 हज़ार भारतीय लोग रहते हैं। हालांकि वर्ष 2010 की जनगणना के वक्त चीन में रहने वाले कुल भारतीयों की संख्या 15000 से ज्यादा थी। बीजिंग,क्वांगचो, शनचन व शांगहाई जैसे बडे शहरो में तमाम भारतीय रहते हैं, जिनमें दक्षिण चीन के क्वांगचो शहर में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है। चीन में स्थाई रूप से यहां रहने वाले भारतीय क्या करते हैं।

चीन में स्थाई रूप से रहने वाले इंडियंस आम तौर पर बिजनेस करते हैं या नौकरी। जिनमें इंजीनियर, आईटी, फार्मा सेक्टर, बैंक आदि प्रमुख हैं। वहीं चीनी भाषा का अध्ययन करने वाले छात्रों की संख्या भी बहुत है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040