Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
क्या जापान की बुलिट ट्रेन की गति चीनी बुलिट ट्रेन से तेज है
2013-06-19 10:57:32

यह सच नहीं है। वर्ष 2011 में जापान की सबसे नई बुलेट ट्रेन पटरी पर उतरी, जिसके सबसे अधिक स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि वर्तमान में चीनी बुलेट ट्रेन की सबसे तेज गति 380 किलोमीटर प्रति घंटा है। परीक्षात्मक संचालन में चीनी बुलेट ट्रेन की सबसे तेज गति 486 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा पहुंची है। वर्तमान में हाई स्पीड ट्रेन के संचालन की लंबाई ,गति ,निर्माणाधीन पैमाने और विकास गति की दृष्टि से चीन दुनिया में पहले नंबर पर है।

वर्तमान में चीन की बुलेट ट्रेन के संचालन की कुल लंबाई 13 हजार किलोमीटर है। चीन ने विश्व में सबसे लंबा हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क स्थापित किया है। पेइचिंग से दक्षिण चीन के क्वांगचो तक लगभग 2298 किलोमीटर है, चीनी बुलेट ट्रेन के यात्रियों को इस दूरी को तय करने में सिर्फ 8 घंटे लगते हैं।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040