Web  hindi.cri.cn
चीन में कौन-कौन से त्योहार होते है?
2013-04-27 14:59:13
चीन में सबसे बडा और मशहूर त्योहार वसंत त्योहार होता है। फिलहाल हमने इसकी बहुत चर्चा कर चुके है। अप्रैल की शुरूआत में छिंग मिंग पर्व आता है। इस पर्व में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनको याद करते हैं। वे अक्सर पूर्वजों के कब्र जाते हैं और वहां साफ करते हैं और चढावा चढाते हैं। पहली मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस होता है, जोकि सरकारी छुट्टी होती है। चीनी कृषि पंचांग के अनुसार पांच मई को थुएं वू त्योहार होता है, जिसमे सरकारी छुट्टी भी होती है। थुएं वू त्योहार को ड्रैगन बोट त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार प्राचीन समय में चीन के मशहूर कवि छु युआं की याद मे मनाया जाता है। इस त्योहार में ड्रैगन बोट रेसिंग का आयोजन किया जाता हैं। अनिल, आप जानते हैं कि केरल में भी स्नेक बोट रेसिंग की जाती है। कहा जाता है कि यह परंपरा चीन से आयी है। ड्रैगन बोट त्योहार में लोग छोंग ची खाते हैं। यह रीड के पत्ते से बनी मिठाई है। अनिल, आप जरा परिचय दे सकते हैं। 1 जुलाई को चीनी बच्चों का दिवस होता है। चीनी परंपरागत पंचांग के मुताबिक 7 जुलाई को छि शी पर्व यानी चीनी वैलनटाईन डे होता है। चीनी परंपरागत पंचांग के 15 अगस्त को चीन में मध्य शरद त्योहार होता है। इस दिन चंद्रमा सबसे गोल और बडा नज़र आता है। घर के सभी सदस्य इकटठे खुशियां मनाते हैं और चांद की रोशनी का आनंद उठाते हैं। इस पर्व पर मून केक सबसे लोकप्रिय हैं। अनिल जी, आपने मून केक तो जरूर खाया होगा। यह क्या चीज होता है, जरा हमारे श्रोताओं को बताइये। 1 अक्टूबर को चीन का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस वक्त सात दिन की छुट्टियां होता है, जो चीनी लोगों के लिए बाहर घूमने का स्वर्णिम वक्त होता है। चीन एक बहुजातीय देश है। उसकी 55 अल्पसंख्यक जातियां हैं। अल्पसंख्यक जातियों का भी अपना अपना पारंपारिक त्योहार होता है। उदाहरण के लिए तिब्बती जाति के लिए तिब्बती पंचांग का नया साल और श्वेय तुंग यानी दही त्योहार बहुत महत्वपूर्ण है। (शिवहर, बिहार के श्रोता मुकुंद तिवारी के सवाल का जवाब)
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040