Web  hindi.cri.cn
पुरस्कार विजेताओं के नामसूची
2011-08-02 11:08:21

चंद्रिमाः यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है। दोस्तो, आप का पत्र मिला कार्यक्रम सुनने का हार्दिक स्वागत है। मैं हूं आप की दोस्त, चंद्रिमा।

विकासः और मैं हूं आप का दोस्त, विकास। नमस्कार।

चंद्रिमाः श्रोता दोस्तो, आप लोगों ने शायद इस पर ध्यान दिया होगा कि जून में आप का पत्र मिला कार्यक्रम में मैं और विकास दोनों की आवाज एक साथ सुनने का अवसर बहुत कम मिला होगा। क्या आप को पता है ऐसा क्यों?

विकासः क्योंकि मैं एक महिने की छुट्टी पर भारत वापस गया था। तो चंद्रिमा जी, क्या आप लोगों को उन दिनों मेरी याद आती थी?

चंद्रिमाः जी, बिल्कुल। हर दिन हम यही सोच रहे थे कि विकास जी कब आएंगे?और क्या वे हमारे लिये कुछ उपहार ला सकेंगे?

विकासः ओह, चंद्रिमा जी, ऐसा लग रहा है जैसे मुझसे ज्यादा आप लोगों को उपहार की प्रतीक्षा थी।

चंद्रिमाः हाहाहा, मज़ाक कर रही हूं, विकास जी। सच बात यह है कि हमें आप की खूब याद आती थी। और हमारे बहुत श्रोताओं को भी। कुछ श्रोताओं ने ई-मेल में आप के लिये पत्र भेजे, और कुछ श्रोताओं ने सीधे से फ़ोन करके आप से बातचीत करना चाहा।

विकासः चलिए, यह सुनकर मुझे काफी खुशी हो रही है और बहुत प्रभावित भी हूं क्योंकि श्रोताओं के दिल में मेरे लिये एक जगह बन गई है।

चंद्रिमाः जी हां, अगर हम मेहनत से काम करते हैं, और श्रोताओं के पसंदीदा तरीके से कार्यक्रम पेश करते हैं, तो कोई न कोई दिन हम ज़रूर सभी श्रोताओं का दिल जीत सकेंगे।

विकासः जी हां, यही तो हमारा लक्ष्य भी है।

चंद्रिमाः अच्छा, अब हम कार्यक्रम में वापस आकर कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं घोषित करेंगे। विकास जी, इस वर्ष हमने कई ज्ञान-प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। जैसे सम्मोहक च्यांगशी ज्ञान-प्रतियोगिता, तिब्बत का कायापलट ज्ञान-प्रतियोगिता और सी.आर.आई. की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ ज्ञान-प्रतियोगिता।

विकासः जी हां, बहुत श्रोताओं ने सक्रिय रूप से उन प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और भाग ले रहे हैं। जब भी कोई प्रतियोगिता शुरू हुई, तो ठीक उसी दिन या दूसरे दिन हमें ई-मेल द्वारा श्रोताओं का उत्तर मिला है। ऐसा लगता है जैसे हमारे श्रोता ज्ञान-प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बहुत इच्छुक रहते हैं।

चंद्रिमाः अभी सी.आर.आई. की 70वीं वर्षगांठ ज्ञान-प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। और तिब्बत से जुड़ी प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेताओं को चुनने का काम भी चल रहा है। अभी तक केवल सम्मोहक च्यांगशी ज्ञान-प्रतियोगिता का परिणाम प्राप्त है। तो आज हम च्यांगशी प्रतियोगिता के सभी पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित करेंगे। ठीक है न?विकास जी।

विकासः ठीक है। तो मैं शुरू करता हूँ। श्रोता दोस्तों आप लोग ध्यानपूर्वक विजेताओं के नाम सुनेंगे। सम्मोहक च्यांगशी ज्ञान-प्रतियोगिता में कुल 15 श्रोताओं को प्रथम पुरस्कार मिला, उन के नाम हैं:बरनाला पंजाब के परमजीत कौर, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल कैवर्त। लक्ष्मी नगर दिल्ली के अमीर अहमद। कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रविशंकर बसु। जिला कलहंडी उड़िसा के सुरेश अग्रवाल। मुंबई महाराष्ट्र के सुमन कुमार। मुंबई के एस के गुप्ता। मॉडल टाउन दिल्ली की श्रीमती प्रभा प्रसाद । औरैया उत्तर प्रदेश के अमानत उल्ला खान, मुजफ्फरपुर बिहार के शांति गुप्ता। मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के शिवेंदु पॉल। विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश के श्रीमती रहमत्तुनिस्सा। कोआथ रोहतास बिहार के डी.डी. साहिबा। और पाकिस्तान के मुहम्मद जुबैर व नेपाल के रमेश कुमार भट्टाराय।

चंद्रिमाः कुल 25 श्रोता द्वितीय पुरस्कार के विजेता घोषित किए गए हैं। उनके नाम क्रमशः हैं:मुजफ्फरपुर बिहार के मुकेश कुमार। विराटनगर नेपाल के उमेश रेगमी। जिला खुंती झारखंड के सुनीता कुंडुलना। गाजीपुर उत्तर प्रदेश की डोली कुमारी गुप्ता। मुजफ्फरपुर बिहार के जसीम अहमद। तोरपा झारखंड के पूनम कुमारी कश्यप। रोहतास बिहार के सुनील केशरी। नैनीताल उत्तरांचल के भूपेंद्र सिंह बसेरा। जिला बारन राजस्थान के नरेंद्र जहाँगीरी। जहानाबाद बिहार के मो आसिफ खान। कोआथ रोहतास बिहार के एस के जिंदादिल। मउनाथ भंजन उत्तर प्रदेश के जमशेद अहमद। रामपुराफुल पंजाब के गुरजीत सिंह। आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के दिलशाद हुसैन। मउ नाथ भंजन उत्तर प्रदेश के शमशाद अहमद। भागलपुर बिहार के जिरेश नंदन। जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के मिस रीपा बैन। जिला-वैशाली बिहार के कुमार जय बद्धेन। दक्षिण दिनाजपुन पश्चिम बंगाल के रीता सान्याल, जिला खुंती झारखंड के अभिषेक हेमरोम। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के बद्री प्रसाद वर्मा अनजान। जिला कच्छ गुजरात के टिकम आर. तलरेजा। गोरखपुर उत्तर प्रदेश पिंकी वर्मा। वर्दवान पश्चिम बंगाल के कृष्णा बसाक और बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पारस राम श्रीवास।

विकासः तीसरा पुरस्कार मिलने वालों विजेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जो कुल 30 हो गयी है। उन के नाम हैं:औरैया उत्तर प्रदेश के मजहर उल्ला खान। लखनउ उत्तर प्रदेश के रविन्द्र कुमार शुक्ला। बदरपुर नई दिल्ली के राम कुमार निरज। मिदनापुर पश्चिम बंगाल के मणि शंकर छत्तरी। बक्सर बिहार आबिद हुसैन। पाकिस्तान के शाहनवाज जिस्कानी। बांग्लादेश के मो अब्दुल मन्नान। शिवहर बिहार के डा एम एफ आजम। गोरखपुर उत्तर प्रदेश के विके बदु वर्मा अनजान ।कोआथ रोहतास (बिहार) के आशिश केशरी। मउ नाथ भंजन उत्तर प्रदेश के अहमद अंसारी। औरैया उत्तर प्रदेश के कालका प्रसाद। गुरदासपुर (पंजाब) के ब्रह्मचारी कौशलेश्वर कुमार वर्मा। देवरिया (उ.प.) के सत्यम वर्मा टनटन। मजफ्फरपुर(बिहार) के सानिया सुल्ताना। कोआथ रोहतास (बिहार) के रामचन्द्र प्रसाद केशरी। आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के फातिमा सोगमल। मउ उत्तर प्रदेश की रेखा। पाकिस्तान के रफिक। मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के एच एम रेखा और तमिम हुसैन। नलबारी आसाम के श्री बीनी दत्ता। मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के खादेम मुस्तफा। मउ उत्तर प्रदेश की शिवांगी। सीतामढ़ी बिहार के प्रभाकर झा। मउ उत्तर प्रदेश के राजू वर्मा। औरैया, उ. प्र. के जशपाल सिंह सेंगर। मुजफ्फरपुर बिहार के देवाशिश दास। धनबाद झारखंड के मनिष कुमार मोनु। और करनाल हरियाणा के रंजीत सिंह गिल।

चंद्रिमाः उक्त सभी श्रोताओं को हमारी बधाई। और आशा है अन्य श्रोताओं को अगली बार जरूर पुरस्कार मिलेगा।

विकासः उन प्रतियोगिताओं के अलावा सी.आर.आई. की हिन्दी वेबसाइट पर एक आनलाइन खेल भी आयोजित किया जा रहा है। इस खेल में छिंगहाई-तिब्बत रेल मार्ग के किनारे किनारे आने वाले प्रमुख स्थानों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गयी है। आप खेल के नियम के मुताबिक हर स्थल के संदर्भ में पूछे गए सवालों का जवाब दे सकते हैं। हम हर महीने दस खुशनसीब श्रोतागण चुनते हैं और पुरस्कार के रुप में छोटा मोटा उपहार भेंट करते हैं। उम्मीद है कि आप लोग बढ़चढ़कर खेल में भाग लेंगे और अपने सुझाव भी लिखकर भेजेंगे। इस के साथ अपना पूरा नाम पता लिखना न भूलें, ताकि आप को उपहार भेजने में सुविधा हो।

चंद्रिमाः जी हां। और जून में क्योंकि इस खेल में भाग लेने वाले नेटिज़नों की संख्या कम है। इसलिये इस महिने में हमने केवल पांच लोगों को चुना है। अब मैं उन लोगों के नाम भी घोषित करूंगी। वे हैं:जिला बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल कैवर्त और बंधन सिंह भानु। आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के मोहम्मद असलम और संजय कुमार सिंह तथा नई दिल्ली के दीपक कुमार।

विकासः आप सभी को मुबारक हो। आप लोगों को जल्द ही हमारा उपहार भी मिल जाएगा। और आशा है कि अन्य श्रोता भी उनकी तरह हमारे वेबसाइट पर आयोजित खेल में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

चंद्रिमाः अच्छा, अब हम और एक महत्वपूर्ण सूचना देना चाहते हैं। श्रोता दोस्तो, खास तार पर कल्बों के अध्यक्ष, इस पर ध्यान दीजिये। आप लोग जानते हैं कि वर्ष 2011 चाइना रेडियो इंटरनेशनल की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर समुद्रपारीय श्रोता क्लबों व संगठनों के विकास को बढ़ावा देने के लिये पहली जून से पहली दिसम्बर 2011 तक पांच महाद्वीपों में 70 वर्ष की खुशियां और दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों के चयन की गतिविधि आयोजित की जा रही है।

विकासः जी हां। दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लब समूची पृथ्वी में फैले हुए सी आर आई के सभी श्रोता क्लबों में से चुने जाएंगे । पर भागीदार श्रोता क्लबों के लिये यह जरूरी है कि श्रोता क्लब या संगठन नियमित रुप से अपने सदस्यों को संगठित कर चाइना रेडियो इंटरनेशनल के कार्यक्रमों समेत सभी समाचार माध्यमों के जरिये चीन व चाइना रेडियो इंटरनेशनल का प्रचार प्रसार करें। चाइना रेडियो इंटरनेशनल , चीनी संस्कृति , चीन से संबंधित ऑडियो व वीडियो , लेख , चित्र प्रकाशित करें। चाइना रेडियो इंटरनेशनल की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रभावपूर्ण गतिविधियां आयोजित करने व चाइना रेडियो इंटरनेशनल द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान-प्रतियोगिता में सक्रिय रुप से भाग लें।

चंद्रिमाः चयन की समाप्ति के बाद दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों की तफसील सामग्री सी आर आई की 61 भाषाओं के कार्यक्रमों और वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी। दस विजेता समुद्रपारीय श्रोता क्लबों या संगठनों को वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ समुद्रपारीय श्रोता क्लब की उपाधि दी जायेगी , साथ ही इन विजेता श्रोता क्लबों के प्रतिनिधियों को आगामी दिसम्बर के शुरु में पुरस्कार वितरण समारोह और सी आर आई की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाले सभी आयोजनों में भाग लेने के लिए चीन आमंत्रित किया जाएगा।

विकासः यह सचमुच एक खुशी की खबर है। दोस्तो, अगर इसमें आप इच्छुक हैं, तो सक्रिय रूप से इस में भाग लीजिये।

चंद्रिमाः जी हां। विकास जी, समय के अभाव से हमें आज का आप का पत्र मिला कार्यक्रम यहीं समाप्त करना पड़ रहा है।

विकासः अरे, रेडियो बंद मत किजिए क्यों कि हम लेकर आए हैं आप की आवाज आन लाईन।

चंद्रिमाः अब लीजिये सुनिये आपकी आवाज आन लाईन कार्यक्रम।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040