Wednesday   may 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
"शांति मिशन-जंङ ह" की समुद्री यात्रा
2012-04-18 17:15:33


"शांति मिशन-जंङ ह"नामक चीन के जहाज़ी बेड़े की समुद्री यात्रा 16 अप्रैल को उत्तर पूर्वी चीन के ल्याओ निंग प्रांत के ता ल्यान बंदरगाह से शुरू हुई। यह बेड़ा शांति दूत की हैसियत से 11 देशों की यात्रा करेगा।

वर्तमान यात्रा के कमांडर, नौ सेना के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल ल्याओ शी निंग ने जानकारी देते हुए कहा कि जंङ ह नामक जहाज़ी बेड़ा भारत, इटली, स्पेन, कनाडा, वियतनाम व मलेशिया आदि 11 देशों की यात्रा करेगा, पांच महीने से अधिक समय में जहाज़ी बेड़ा 30 हज़ार समुद्री मील दूरी तय करेगा।

चीनी नौ सेना के 308 अफ़सर व सैनिक समुद्री यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं, चीनी नौ सेना के अधीनस्थ ता ल्यान जंगी जहाज़ कॉलेज के 110 विद्यार्थियों में 13 छात्राएं शामिल हैं। समुद्री यात्रा के दौरान कुछ देशों के नौ सैन्य कॉलेजों के छात्रों को भी बेड़े के साथ यात्रा करने का मौका दिया जाएगा, वे चीनी नौ सैनिकों व विद्यार्थियों के साथ ही बेड़े में रहेंगे, साथ-साथ खाना खाएंगे और अभ्यास भी करेंगे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040