Web  hindi.cri.cn
छिन चो
2012-08-30 14:14:27
छिन चो शहर का प्राकृतिक दृश्य बहुत सुंदर है जिनमें कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शामिल हैं। वहां की जलवायु लोगों के बहुत ही अनुकूल होती है, छिन चो को चीनी सफेद डॉल्फिन की मातृभूमि भी कहा जाता है, और यहां लीची, केला व दुग्ध उत्पादन केंद्र भी है, जो कि चीन का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन शहर है। छिन चो चीन के चार सबसे अच्छे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले क्षेत्रों में से एक है। वर्तमान में छिन चो 110 वर्ग किलोमीटर के नए समुद्र तटीय शहर के निर्माण की योजना बना रहा है।

छिन चो के पर्यटन के विकास की चार विशेषताएं हैं। समुद्र तट, पहाड़ और नदी, सभ्यता इतिहास और कृषि व उद्योगों का विकास । इनमें सफेद(व्हाइट) डॉल्फिन, उत्तरी खाड़ी का लोंग मेन द्वीप समूह, वू ह्वांग पहाड़, टा लू गांव और ल्यो फेंग पहाड़ बहुत प्रसिद्ध हैं।

व्हाइट डॉल्फिन की मातृभूमि छिन चो की सान न्यांग खाड़ी है, जो उत्तरी खाड़ी में एक पवित्र समुद्री क्षेत्र है। वहां हजारों चीनी व्हाइट डॉल्फिन पाई जाती हैं। इसके अलावा भी वहां व्हाइट डॉल्फिन, पांडा, दक्षिण चीनी बाघ, यांग्त्ज़ी नदी डॉल्फिन आदि चीन के राष्ट्रीय प्रमुख सुरक्षित प्राणी भी रहते हैं। व्हाइट डॉल्फिन का दूसरा नाम है समुद्री पांडा। वहां व्हाइट डॉल्फिन स्थानीय मछुआरों के साथ मेल-मिलाप से रहती हैं। समुद्र तट से लगभग 10 मिनट नाव चलाने के बाद व्हाइट डॉल्फिन को देखा जा सकता है।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040