Web  hindi.cri.cn
हाईनान का स्वादिष्ट व्यंजन
2012-02-04 15:41:21

चीन के वसंत त्योहार के आगमन पर, बड़ी संख्या में प्रवासी चीनी विदेश से अपने सगे-संबंधियों से मिलने चीन लौटते हैं। सुश्री फु श्यो फेइ भी सिंगापुर से अपने संबंधियों से मिलने हाई नान प्रांत के हाई खोय शहर पहुंची हैं। यहां पहुंचने के बाद, उन्होंने सबसे पहला काम, हाई खोउ शहर के लुंग यांग रोड पर स्थित हाय खोउ येन च्यांग होटल में जाकर यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। हाई नान के स्वादिष्ट व्यंजनों में हाई नान चिकन राइस, सबसे मशहूर है, जो विदेशों में रहने वाले चीनियों को भी विशेष पसंद आया है।

सिंगापुर में सभी चीनी लोग येन च्यांग होटल के बारे में जानते हैं। मैं जब भी यहां आती हूं तो बहुत सारे दोस्तों के साथ इस होटल में जरूर आती हूं और अपने दोस्तों को यहां के बारे में भी बताती हूं। यहां का चिकन राइस बहुत स्वादिष्ट है।

हाई नान का चिकन राइस, चिकन और कुछ मसालों को मिलाकर चावल के साथ बनाया जाता है। इस व्यंजन की शुरूआत हाई नान के वन छांग में हुई थी। हाई नान के लोगों का कहना है कि, बिना चिकन के भोजन नहीं बनता और वन छांग का चिकन हो तो सुभानअल्लाह। येन च्यांग होटल के स्थापनाकर्ता फु कुओ शिन के अनुसार, लगभग 400 साल पहले छिंग राजवंश के समय प्रकाशित पुस्तक में वन छांग चिकन का उल्लेख मिलता है।

आधुनिक इतिहास में भी हाई नान चिकन राइस का उल्लेख मिलता है। पिछली शताब्दी के तीस के दशक में हाई नान में छन फु के द्वारा खोला गया एक होटल था, उसमें चिकन राइस का व्यंजन लोकप्रिय था, इसके अलावा उस समय वन छांग में भी एक प्रसिद्ध वन छांग चिकन होटल भी था, जोकि देश-विदेश में मशहूर था जिस की स्थापना वू यु ख्वेई था। विदेशों से वापस आनेवाले प्रवासी चीनियों के लिए यह जगह अवश्यगामी था। उस समय कुओमिन तांग सरकार के वित्त मंत्री सुंग त्स वन जब भी हाय खोउ आते थे तो जरूर वन छांग जाकर यहां के स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाते थे। नये चीन की स्थापना के बाद, यह होटल भी एक सहकारी व्यापार समिति के सहयोग से हाईनान में फिर से शुरू हो गया।

चीन में सुधार और खुलेपन की नीति के जोरों पर होने के समय, हाई नान की वन छांग काउंटी में रहने वाले फु कुओ शिन ने हाय खोउ शहर आकर वन छांग चिकन राइस होटल की शुरूआत की। उन्हें बचपन से ही, वन छांग चिकन राइस अच्छा लगता था, इसलिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जानकारी देने के लिए उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर हाय खोउ आकर होटल खोलने का फैसला किया। वर्ष 1982 में होटल खोलने के समय उन्होंने अपनी फुफेरी बुआ यानी वू यु ख्वेई की पोती को सहयोग करने के लिए बुला लिया, क्योंकि वू यु ख्वेई की पोती को चिकन राइस बनाने की अच्छी जानकारी है।

येन च्यांग होटल के मैनेजर फु च्री वांग ने कहाः

वू यु ख्वेई की पोती मेरे पिताजी की मौसी है। वर्ष1981 में, मेरे पिताजी यहां पर होटल खोलने के समय, उन्हें बुलाकर लाये थे। उन्होंने हमें पारंपरिक वन छांग चिकन बनाना, मसाला तैयार करना, यहांतक मुर्गा पालने की तकनीक आदि भी सिखाया।

वन छांग चिकन राइस बनाने की विधि बहुत ही विशेष है, चिकन के सूप में चावल तैयार किया जाता है। इसे बनाने में काम आने वाला चिकन 180 दिन का होना चाहिए। फू च्री वांग ने परिचय देते हुए कहाः

साधारणतौर पर वन छांग चिकन के लिए छोटी मुर्गियों को पालने के लिए गांव के पहाड़ी ढलानों में 120 दिनों तक छोड़ा जाता है। उसके बाद उसे पिंजड़े में डालकर 60 दिनों तक पाला जाता है, इस तरह पूरे 180 दिन पूरे हो जाते हैं। मुर्गी पालन के समय इसे आमतौर पर पहाड़ी फलों के दाने और नारियल के भूसी आदि खाने के लिए दिया जाता है। पिंजड़े में पालने के समय, इसे चावल, मूंगफली, चना आदि पकाकर खाने के लिए दिया जाता है।

हाई नान चिकन राइस बनाते समय, 180 दिन वाली मुर्गी से पहले तेल निकाला जाता है, उसके बाद उसका सूप तैयार किया जाता है, फिर उच्च क्वालिटी वाले चावल को धोकर साफ किया जाता है, फिर तेल को गरम कर उसमें मसाला डालकर सूप डाला जाता है फिर चावल डालकर कुछ देर के लिए पकाया जाता है। इस तरह चिकन राइस बनकर तैयार हो जाता है, जो चिकना, मुलायम, सुगंधित और स्वादिष्ट होता है।

पारंपरिक पाक कला और वन छांग के स्थानीय मुर्गे ने फु कुओ शिन के व्यवसाय को दिन दूनी रात चौगुनी की गति से फैला दिया। व्यवसाय के विकास के साथ वन छांग चिकन होटल को हाय खोउ शहर तक फैलाया गया। वर्ष 1992 में हाय खोउ शहर में हाय खोउ येन च्यांग होटल की शुरूआत की गई। इसके चिकन राइस का स्वाद बिल्कुल असली वन छांग चिकन की तरह है इसलिए यह हाय खोय चिकन राइस के नाम से मशहूर हो गया है।

1996 में, फु कुआ शिन ने येन च्यांग चिकन के ब्रांड से उद्योग शुरू करने की मंजूरी ले ली, जोकि हाई नान का प्रसिद्ध ब्रांड बन गया है। प्रवासी चीनी फू श्वी फेइ ने कहा, कि येन च्यांग होटल के चिकन राइस का स्वाद बहुत स्वादिष्ट और असली है।

येन च्यांग होटल बहुत प्रसिद्ध है। सिंगापुर के टीवी चैनलों, अंग्रेजी चैनल, चीनी चैनल पर इस होटल के बारे में परिचय दिया गया है। यहां के चिकन राइस का स्वाद बहुत सुगंधित और स्वादिष्ट होता है। चिकन में तेल भी बहुत कम होता है। बहुतसे होटलों में जाने के बाद भी लगता है कि येन च्यांग सबसे अच्छा होटल है।

मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग में भी येन च्यांग होटल की शाखाएं खुल चुकी हैं, साथ ही वहां भी यह होटल काफी मशहूर हो चुकी है। सिंगापुर में तो इस होटल को राष्ट्रीय खजाने की संज्ञा दे दी गयी है।

पिछली शताब्दी के तीस के दशक में, हाई नान प्रांत के छ्याङ हाई के निवासी वांग यी युवान यह पाक कला सीखने के लिए वु यी ख्वयी के होटल आए। पचास के दशक में सिंगापुर जाने के बाद उन्होंने मलय चिकन, थाइलैंड के सुगंधित चावल का उपयोग कर चिकन राइस तैयार कर बेचना शुरू किया। हाई नान में चिकन राइस की बात आते ही, पुरानी पीढियों के लोगों को पारंपरिक चिकन राइस की याद तरोताजा हो जाती है। हाई नान पाक कला संघ के स्थायी उपाध्यक्ष ने कहाः

पहले के जमाने में तो हाई नान चिकन राइस साधारण लोगों के लिए नहीं था। यह सिर्फ व्यवसायियों, उच्च स्तरीय कर्मचारियों या सरकारी अधिकारियों के लिए ही यह व्यंजन था। आम लोग यदि एक महीने के वेतन में एक-दो बार यह व्यंजन खा लेते थे तो बहुत सौभाग्यशाली माना जाता था। उस समय इस व्यंजन का सुगंध सुंघते ही मुंह में पानी भर जाता था। हमें बचपन में बहुत कठिनाई से यह खाना मिलता था।

पुराने समय में, हाय खोउ में, वन छांग चिकन राइस होटल पश्चिमी द्वार के पास प्राचीन स्ट्रीट पर स्थित था। उस समय इस होटल में यह व्यंजन खाने का मौका मिलने पर बड़ा सौभाग्य ही माना जाता था। लिन चुएन छुन ने इस समय की याद को ताजा करते हुए कहा कि, वन छांग चिकन राइस बार-बार खाने पर भी मन नहीं भरता था। उन का कहना हैः

उस समय मैं अपने कई मित्रों के साथ हाई नान चिकन राइस खाने जाता था। हमलोग चिकन को खटा चटनी के साथ खाना पसंद करते थे, हम अपनी अपनी पसंद के अनुसार मसाला मिलाकर चिकन खाते थे। बहुत स्वादिष्ट लगता था।

वर्तमान में, हाई नान चिकन राइस दिन पर दिन लोकप्रिय हो रहा है। यह व्यंजन एक दूसरे नाम से भी प्रसिद्ध है—प्राचीन ब्रांड वाला रेस्तरां।

यह रेस्तरां फु कुओ शिन द्वारा खोला गया येन च्यांग होटल ही है। वर्ष 2010 में, फु कुओ शिन को हाईनान सरकार द्वारा प्राचीन पाक कला गुरू की उपाधि दी गयी है। वर्ष 2011 में येन च्यांग होटल को हाईनान वाणिज्य विभाग द्वारा प्राचीन ब्रांड का नाम दिया गया, जो कि हाईनान में इस प्रकार का एक मात्र उद्योग है। फु कुओ शिन के बेटे भी इस पाक कला को सीख रहे हैं, आज वे न केवल इस होटल में मुख्य रसोइया हैं बल्कि इस पाक कला को बढ़ाने में भी मदद कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि एक आधुनिक खाद्य प्रोसेसिंग मिल खोले, जिसमें आधुनिक तकनीक से हाईनान चिकन राइस को वैक्युअम बैगबंद किया जाएगा और हाईनान आने वाले यात्री उसे दूसरे देशों में ले जा सकेंगे।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040